
इंदौर. इंदौर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक महिला ने एक छोटी सी बात पर अपनी जिंदगी खत्म कर ली। महिला ने पति से ब्यूटी पार्लर जाने के लिए कहा था और पति ने उसे मना कर दिया था। इस बात से पत्नी इस कदर नाराज हुई की फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। पति ने जब पत्नी को फांसी के फंदे पर लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पत्नी के द्वारा उठाए गए आत्मघाती कदम से पति भी हैरान है।
ब्यूटी पार्लर नहीं जाने दिया तो दे दी जान
हैरान कर देने वाली घटना इंदौर शहर के एरोड्रम थाना इलाके की है जहां रहने वाले बलराम यादव की शादी करीब 15 साल पहले रीना यादव से हुई थी। बलराम घर पर ही रहकर सिलाई का काम करता है। जिसने पुलिस को बताया है कि दोपहर के वक्त पत्नी रीना ने ब्यूटी पार्लर जाने की बात कही थी तो उसने मना कर दिया था। इस कारण उन दोनों के बीच विवाद भी हुआ था इसके बाद पत्नी रीना कमरे में चली गई थी और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था। काफी देर तक जब रीना ने दरवाजा नहीं खोला तो उसने झांककर देखा तो रीना फांसी के फंदे पर लटकी नजर आई।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
महज ब्यूटी पार्लर जाने से मना करने के कारण पत्नी द्वारा सुसाइड जैसा खौफनाक कदम उठाने की ये घटना हैरान कर देने वाली है। पति बलराम ने पत्नी रीना के सुसाइड करने की खबर जब पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरु की। शुरुआती जांच में पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होने की बात सामने आई है फिलहाल पुलिस मामले की जांच करने की बात कह रही है।
देखें वीडियो- गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा '10 जनपथ पर रिचार्ज कराने जाते हैं मल्लिकार्जुन खड़गे...इनकी मानसिकता ही जहरीली है'