14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चुनाव से पहले एमपी कांग्रेस की नई रणनीति, 333 ग्राम पंचायतों में अपनी जमीन पक्की करने की तैयारी

MP Congress Politics: मध्य प्रदेश कांग्रेस जहां मीनाक्षी नटराजन विवाद मामले को लेकर हताश है और बीजेपी को लगातार निशाना बना रही है, अगले साल होने जा रहे ग्राम पंचायतों को लेकर भी अपनी रणनीति तय कर आगे बढ़ रही है

2 min read
Google source verification
MP Congress

MP Congress politics: अगले साल ग्राम पंचायत चुनावों को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस की नई रणनीति, जानें कैसे करेगी काम? (photo: patrika)

MP Congress: अगले साल 2027 में ग्राम पंचायत के चुनाव होना हैं। इसके लिए कांग्रेस ने अभी से रणनीति तय कर आगे बढ़ने की तैयारी शुरू कर दी है। इस रणनीति के तहत एमपी कांग्रेस इंदौर जिले की 333 ग्राम पंचायतों तक जिलाध्यक्ष पहुंचा रही है। संगठन को मजबूत करने और ग्रामीणों की समस्या को कैसे उठाना है और कैसे हल करवाना है, इस पर ग्राम पंचायत अध्यक्षों और कमेटी के मेंबरों से बातचीत करने के लिए ही ये जिलाध्यक्ष ग्राम पंचायतों तक जाएंगे।

संगठन मजबूत करने में जुटी एमपी कांग्रेस

एमपी कांग्रेस अपने कमजोर संगठन को मजबूत करने में जुट गई है। यही कारण है कि वह अभी से बूथ से लेकर ब्लॉक, वार्ड, मंडलम् और ग्राम पंचायत तक अपनी जमीन पक्की करने में जुट गई है। रणनीति साफ है कि वह अब हर हाल में चुनाव जीतना चाहती है।

पिछले दिनों गठित की है कमेटी

इंदौर ग्रामीण में आने वाली राऊ, महू, देपालपुर और सांवेर में विधानसभा की 333 ग्राम पंचायतों में पिछले दिनों जहां अध्यक्ष के साथ कमेटी का गठन किया गया है, वहीं अब इन ग्राम पंचायतों का दौरा जिलाध्यक्ष विपिन वानखेड़े करेंगे।

अगले महीने जुलाई में कर वानखेड़े का दौरा संभव

इंदौर ग्रामीण में कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनजर यह दौरा संभवत: अगले महीने जुलाई से शुरू होगा। जिलाध्यक्ष वानखेड़े एक-एक ग्राम पंचायत तक पहुंचकर अध्यक्ष के साथ कमेटी मेंबरों से बात करेंगे।

2525 सदस्यों की कमेटी

जिलाध्यक्ष वानखेड़े का कहना है कि ग्राम पंचायत अध्यक्षों के साथ 2525 सदस्यों की कमेटी बनाई गई है। यह कमेटी जानेगी कि, गांव और लोगों की समस्याओं को कैसे उठाना है। उनका समाधान कैसे करना है? वानखेड़े ने बताया कि संगठन की मजबूती के लिए नेताओं से समन्वय कर कैसे काम करना है? प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जारी होने वाले कार्यक्रमों को करने के साथ पार्टी के अन्य काम कैसे करना हैं? अगले साल होने वाले ग्राम पंचायत चुनाव में किस तरह से काम करना और मजबूती के साथ खड़ा होना है। इन सभी बिंदुओं पर ग्राम पंचायत अध्यक्ष और कमेटी मेंबरों से बात की जाएगी। संगठन चलाने को लेकर आ रही समस्या को समझा जाएगा, ताकि उसका हल निकाला जा सके।