
rajnath Singh News (दुर्घटना की प्रतीकात्मक तस्वीर)
Rajnath Singh- रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के रिश्ते के भतीजे की इंदौर में मौत हो गई। उन्हें रोड पर एक वाहन ने टक्कर मार दी थी। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह Rajnath Singh के रिश्ते के भाई प्रदीप सिंह के बेटे प्रभात सिंह की हादसे में मौत हो गई। उनके शव को दिल्ली भेज दिया गया है। वहां से प्रभात सिंह के पार्थिव शरीर को वाराणसी ले जाया जाएगा जहां उनका अंतिम संस्कार होगा। खास बात यह है कि प्रभात सिंह अचानक अपनी गाड़ी से उतर गए थे। वे दोबारा कार में बैठने ही जा रहे थे कि तेज रफ्तार बस ने कार को टक्कर मार दी। महज 10 सेकेंड के फासले ने एक युवा जिंदगी छीन ली।
इंदौर-देवास रोड पर गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। शिप्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सर्विस रोड पर तेज रफ्तार बस ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। कार सवार युवक प्रभात अपनी कार में बैठ रहे थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वे देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के रिश्ते में भतीजे थे। हादसे में उनके तीन दोस्त भी घायल हो गए।
सूचना मिलते ही सोनकच्छ विधायक राजेश सोनकर भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एसडीओपी देवेंद्र सिंह धुर्वे ने बताया कि मृतक की शिनाख्त प्रभात उर्फ शुभम (29) पिता प्रदीप निवासी बलिया (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। वे अपने तीन दोस्तों के साथ कार में सवार होकर जा रहे थे। शिप्रा थाना क्षेत्र में इंदौर-देवास रोड पर स्थित सर्विस रोड के किनारे कार रोकी थी और वे दोबारा कार मेंबैठ रहे थे तभी पीछे से आ रही एक सफेद रंग की बस ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और प्रभात ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटनास्थल पर दुर्घटनाग्रस्त बस को छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया है। इस मामले में पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, जिससे तेज रफ्तार बस के चालक को पकड़ा जा सके।
हादसे की खबर मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। राहगीरों और पुलिस की मदद से घायलों को तुरंत कार से बाहर निकाला गया। प्रारंभिक सूचना मिली की मृतक भाजपा से जुड़ा है, तो कई नेता घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। वहीं, सोनकच्छ विधायक राजेश सोनकर भी घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक प्रभात के शव को पोस्टमार्टम (पीएम) के लिए इंदौर के अरविंदो अस्पताल भिजवाया। यहां से पोस्टमार्टम के बाद शव दिल्ली भेज दिया गया है। वहां से शव बलिया उत्तर प्रदेश ले जाया जाएगा।
Updated on:
12 Jun 2026 01:18 pm
Published on:
12 Jun 2026 11:42 am
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
