12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BRICS कृषि सम्मेलन में शिवराज ने रखा भारत का विजन, छोटे किसानों और महिलाओं को मजबूत बनाने पर फोकस

BRICS Agriculture Ministers Meeting- इंदौर में BRICS देशों के कृषि मंत्रियों की बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chouhan) ने खाद्य सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण, छोटे किसान और टिकाऊ कृषि प्रणालियों को मजबूत करने पर जोर दिया...।

2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Manish Geete

Jun 12, 2026

BRICS Agriculture Meeting Indore

BRICS Agriculture Meeting Indore- ब्रिक्स देशों की बैठक में 20 देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए हैं।

BRICS Agriculture Meeting Indore- केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि "आज ब्रिक्स सदस्य देशों और सहयोगी देशों के बीच एक बहुत ही सार्थक बैठक हुई। हमने छोटे किसानों की आजीविका को बेहतर बनाने और कृषि में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने जैसे मुद्दों पर चर्चा की। इस बैठक में 20 देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए हैं।

भारत की अध्यक्षता में आयोजित ब्रिक्स कृषि मंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को इंदौर के शेराटन होटल में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chouhan) की अगुवाई में शुरू हुई। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के अंतर्गत ब्रिक्स सदस्य देशों तथा सहयोगी देशों के मंत्री और प्रतिनिधि कृषि, खाद्य सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन और सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श कर रहे हैं।

बैठक के उद्घाटन सत्र में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी विदेशी प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पृथ्वी और पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है तथा इसके लिए पौधरोपण सबसे प्रभावी उपायों में से एक है।

चौहान ने कहा हमें पर्यावरण की रक्षा करनी ही होगी और इसके लिए पौधरोपण सबसे प्रभावी उपायों में से एक है। मैं ब्रिक्स सदस्य देशों और सहयोगी देशों के प्रतिनिधियों का हृदय से स्वागत करता हूं। उन्होंने कृषि क्षेत्र में नवाचार, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और जलवायु-अनुकूल खेती को बढ़ावा देने की आवश्यकता भी रेखांकित की।

बैठक में कृषि क्षेत्र में आपसी सहयोग बढ़ाने, खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने, आधुनिक कृषि तकनीकों के आदान-प्रदान, किसानों की आय बढ़ाने तथा टिकाऊ कृषि प्रणालियों को मजबूत बनाने जैसे मुद्दों पर चर्चा की जा रही है।

छोटे किसान और मजबूत बनेंगे

शिवराज सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में ब्रिक्स देशों की अहम भूमिका है, क्योंकि वैश्विक उत्पादन में इनकी हिस्सेदारी 43% से ज़्यादा है। मौजूदा हालात में कृषि क्षेत्र में ब्रिक्स देशों की भूमिका-और इसमें छोटे किसानों, महिलाओं व युवाओं का योगदान-बेहद महत्वपूर्ण है। हमने इस मामले के सभी पहलुओं पर विचार-विमर्श किया, इस पर व्यापक चर्चा हुई। इससे छोटे और सीमांत किसानों को और मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।

इंदौर में ब्रिक्स (BRICS) देशों के कृषि मंत्रियों के दो दिवसीय सम्मेलन के उद्घाटन के अवसर पर, कृषि, खाद्य सुरक्षा और टिकाऊ कृषि विकास के लिए साझा वैश्विक सहयोग पर सार्थक चर्चा हुई।

वैश्विक साझेदारी पर जोर

चौहान ने कहा कि पीएम मोदीजी के नेतृत्व में, "वसुधैव कुटुंबकम" के मंत्र के साथ वैश्विक साझेदारी पर जोर दिया गया।भारत ने छोटे और सीमांत किसानों के सशक्तिकरण, प्राकृतिक खेती और कृषि क्षेत्र की साझा चुनौतियों के समाधान के लिए सहयोग और समन्वय पर अपना दृष्टिकोण साझा किया। ब्रिक्स देशों के बीच यह सहयोग खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसानों की समृद्धि के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा।