इंदौर

आने वाली है ‘अफोर्डेबल हाउसिंग योजना’, बेचे जाएंगे 5 हजार से ज्यादा सस्ते प्लॉट्स

MP News: आइडीए की स्कीम 136 की बिल्डिंग में कई फ्लैट अब तक नहीं पाए हैं। इसे ध्यान में रख अब पीपीपी मॉडल पर काम की तैयारी है।

less than 1 minute read
Feb 27, 2026
affordable housing scheme (Photo Source - Patrika)

MP News: आइडीए अब पब्लिक प्रायवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर अफोर्डेबल हाउसिंग योजना ला रहा है। इसके तहत प्रायवेट बिल्डर की मदद से बिल्डिंग बनाई जाएगी और फिर उसमें फ्लैट बेचे जाएंगे। आइडीए ने पहले स्कीम नंबर 136 में बिल्डिंग बनाकर फ्लैट बेचे और अब वहीं पर लग्जरी फ्लैट्स की बिल्डिंग भी बनाई जा रही है।

साथ ही आइडीए की 8 टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (टीपीएस) स्कीम आ रही है, जिसमें करीब एक साल बाद 5 हजार से ज्यादा प्लॉट्स बेचे जाएंगे। अभी यहां करोड़ों खर्च कर विकास कार्य किए जा रहे हैं और अपने घर की आस में लोग इस स्कीम का इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा 3 अन्य स्कीमों को भी लाने की तैयारी है।

ये भी पढ़ें

Metro Project: ऑरेंज और ब्लू लाइन के लिए ली जाएगी ’22 एकड़’ जमीन, अधिसूचना जारी

अनुमति मिलते ही बिल्डिंग बनेंगी

आइडीए की स्कीम 136 की बिल्डिंग में कई फ्लैट अब तक नहीं पाए हैं। इसे ध्यान में रख अब पीपीपी मॉडल पर काम की तैयारी है। आइडीए के पास स्कीम 136 के साथ स्कीम 134, 155 व सुपर कॉरिडोर पर कई बड़े प्लॉट हैं। आइडीए ने खुद पैसा लगाकर प्लॉट्स पर बिल्डिंग बनाने के बजाए पीपीपी मॉडल पर बिल्डिंग बनाने की तैयारी की है। पीपीपी मॉडल पर काम करने के लिए आइडीए ने भोपाल से अनुमति मांगी है। मंजूरी मिलने के बाद प्रायवेट एजेंसी, बिल्डर की मदद से फ्लैट्स बनाकर बेचे जाएंगे। अनुमति मिलती है तो सुपर कॉरिडोर पर कई बिल्डिंग बनेगी और इससे वहां तेजी से बसाहट भी होगी।

कन्वेंशन सेंटर की डिजाइन तय

आइडीए ने स्टार्टअप पार्क के साथ ही प्रदेश के सबसे बड़े कन्वेंशन सेंटर भी बनाने की योजना बनाई है। काम भी पीपीपी मॉडल पर रहेगा। सेंटर की डिजाइन तय हो गई है। जल्द ही टेंडर जारी किए जाएगा ताकि एजेंसी का चयन कर काम शुरू किया जा सके।

ये भी पढ़ें

15 से 25 साल के यंगस्टर्स हो रहे ‘थायरॉयड’ का शिकार, लापरवाही पड़ेगी भारी

Published on:
27 Feb 2026 03:29 pm
Also Read
View All

अगली खबर