इंदौर

अब ट्रैफिक नियम तोड़ा तो मौके पर ही भरना होगा ई-चालान

पुलिस को जल्द मिलेगी पीओएस मशीन....
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 May 2022, 3:36 PM IST
tt.jpg
traffic rules

इंदौर। ट्रैफिक पुलिस यातायात नियम तोड़ने वाले वाहन चालक की रसीद बनाने की जगह गाड़ी के फोटो के साथ ई-चालान बनाएगी। क्रेडिट-डेबिट कार्ड से मौके पर ही ई-चालान भरना होगा। पुलिस मुख्यालय ने ई-चालान के ऑनलाइन भुगतान के लिए बैंको से एमओयू किया है। इसके तहत बैंकों द्वारा करीब 1800 पीओएस (पाइंट ऑफ सेल) मशीन उपलब्ध कराई जा रही है। अभी 100 मशीन भोपाल ट्रैफिक पुलिस को मिल गई है, जल्द ही इंदौर को भी मिलेगी। मशीन मिलने के बाद नियम तोड़ने वाले वाहन चालक का ट्रैफिक जवान मौके पर ही फोटो खींचेगा और

जीएसटी व अन्य टैक्स भी लगेंगे

क्रेडिट अथवा डेबिट कार्ड से ई-चालान भरने पर जीएसटी व अन्य टैक्स का भी भुगतान करना होगा। एसपी मनोज राय के अनुसार, ई-चालान का सॉफ्टवेयर एनआइसी द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के हिसाब से डेवलप किया गया है। गाड़ी का रजिस्टर्ड नंबर पीओएस मशीन में फीड करेगा। इसके बाद जुर्माने की राशि डिस्प्ले होगी।

ट्रैफिक पुलिस ने चालान बनाए

गलत दिशा में वाहन चलाने वाले गैरजिम्मेदार वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया सोमवार को यातायात नियमों के उल्लंघन पर 502 चालान बनाए गए। पुलिस उपायुक्त यातायात प्रबंधन महेशचंद जैन के निर्देशन पर लगातार गलत दिशा में वाहन चलाकर आमजनमानस का जीवन संकट में डालने वाले वाहन चालकों पर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। अब यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा ऐसे मार्गों को चिन्हित किया जा रहा है, जहां पर अधिकांशतः वाहन चालक कुछ सेकंड का समय बचाने के चलते गलत दिशा में वाहन चलाकर स्वयं के साथ अन्य सड़क उपयोगकर्ता के जीवन को संकट में डालते हैं।

Updated on:
23 May 2022, 3:36 PM IST
Published on: