इंदौर

लेफ्ट टर्न क्लियर, पोल से नहीं मिल रही जगह

लेफ्ट टर्न क्लियर, पोल से नहीं मिल रही जगह
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Sep 2024, 12:51 PM IST
Feature image

मुख्य चौराहों पर लेफ्ट टर्न क्लियर किए गए हैं। निजी लोगों ने भी मदद की, लेकिन सरकारी बाधा ट्रैफिक को सुगम नहीं होने दे रही है। कई लेफ्ट टर्न पर बिजली के पोल (खंभे) बाधा बन गए हैं। बताया गया है कि बीआरटीएस पर ट्रैफिक जाम की परेशानी है, जिसे दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। ट्रैफिक एसीपी मनोज खत्री के मुताबिक, बीआरटीएस पर एमआर-9, रसोमा, सत्यसाईं चौराहे पर लेफ्ट टर्न चौड़े कर दिए हैं, लेकिन बिजली के पोल नहीं हटने से परेशानी है। नगर निगम को इस संबंध में पत्र लिखा है। पोल हटने से वाहनों को ज्यादा जगह मिलेगी।

--------------

इन चौराहोंं पर परेशानी

- जीपीओ पर छावनी से एमवाय अस्पताल की ओर का लेफ्ट टर्न चौड़ा किया है, लेकिन बिजली का पोल बीच में होने से सही इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है। नौलखा चौराहे पर भी यही परेशानी है।

- इंडस्ट्री हाउस चौराहे पर लेफ्ट टर्न को चौड़ा करने के लिए बेशकीमती निजी जमीन तो मिल गई, लेकिन बिजली का ट्रांसफार्मर व पोल नहीं हटे हैं।

- एमआर-9 चौराहे पर आस्था चौराहे की ओर जाने वाले लेफ्ट टर्न पर फुटपाथ छोटा कर दिया, लेकिन बिजली के पोल के कारण ज्यादा फायदा नहीं हो रहा है।

- रसोमा चौराहे पर भमोरी की ओर जाने वाले टर्न पर फुटपाथ व बिजली के पोल से लेफ्ट टर्न का इस्तेमाल नहीं हो रहा है।

- सत्यसाईं चौराहे पर विजय नगर की ओर जाने वाले लेफ्ट टर्न पर फुटपाथ को चौडा कर वाहनों की टर्निंग के लिए जगह बना दी है, लेकिन बिजली का पोल बीच में हैं।

ट्रैफिक में सरकारी बाधा: ट्रैफिक पुलिस ने नगर निगम को लिखा पत्र

Updated on:
9 Sep 2024, 12:51 PM IST
Published on: