इंदौर

इंदौर सट्टा बाजार ने की भविष्यवाणी, बंगाल और असम में बनेगी किसकी सरकार?

Indore Satta Bazar : 5 राज्यों में चुनाव होते ही सामने आए एक्जिट पोल के बाद इंदौर सट्टा बाजार भी परिणामों को लेकर चर्चा में है। इंदौर से प्रकाशित पत्रिका के न्यूज टुडे अखबार के मुताबिक, सट्टा बाजार पश्चिम बंगाल और असम चुनाव में रुचि दिखा रहा है, जबकि, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी चुनाव में सटोरियों की रुचि नहीं दिख रही।

2 min read
पश्चिम बंगाल और असम में किसकी बनेगी सरकार? (Photo Source- Patrika News Today Caricature)

Indore Satta Bazar : पांच राज्यों के चुनाव बुधवार को खत्म हो गए हैं, जिसके परिणाम 4 मई को आएंगे। उससे पहले मध्य प्रदेश के इंदौर का सट्टा बाजार गुलजार हो गया है। सबसे ज्यादा रुचि पश्चिम बंगाल को चुनाव परिणाम को लेकर है। इंदौर से प्रकाशित पत्रिका के न्यूज टुडे अखबार के मुताबिक, सटोरिए भाजपा को 145 से 161 सीट दे रहे हैं। उनका आंकलन है कि, ममता दीदी को 125 से 141 सीटें आएंगी। वहीं, असम में भाजपा की एक तरफा सरकार बताई जा रही है।

सटीक आंकलन के लिए इंदौर का सट्टा बाजार देश-दुनिया में खासा प्रसिद्ध है। पैसे पर दाव लगा होने की वजह से कई लोग तो उसे एग्जिट पोल से भी अधिक विश्वसनीय मानते हैं। बुधवार की शाम जैसे ही पश्चिम बंगाल में मतदान खत्म हुआ, वैसे ही सट्टा बाजार शबाब पर आ गया। 294 सीटों को लेकर जोड़ घटाव शुरू हो गया। बाजार के अनुसार बंगाल में भाजपा की सरकार बन रही है और ममता सरकार की रवानगी होगी।

ये भी पढ़ें

अस्पताल में मौत से लड़ रहा था पति, बाहर एंबुलेंस धो रही थी पत्नी, अब हुआ कड़ा एक्शन

पश्चिम बंगाल और असम पर खास रुचि

सटोरिए भाजपा को 145 से 161 सीट दे रहे हैं और ममता की टीएमसी पार्टी की 121 से 145 सीटें बताई जा रही हैं। इसमें भी सटीक आंकड़े पर दांव लग रहे हैं। जिसके तहत 148 सीटें आना वहीं 151 नहीं मिलेंगी बता रहे हैं। देखा जाए तो सट्टा बाजार द्वारा भाजपा को बहुमत दिया गया है। इसी प्रकार असम की कुल 126 सीट में भाजपा को 88 से 91 दी जा रही हैं जो बंपर बहुमत बता रही है। सटोरियों का कहना है कि, 88 सीटें आएंगी, 91 नहीं आएंगी, जिस पर दांव लगाया जा सकता है।

तीन राज्यों पर कोई रुचि नहीं

इसके अलावा केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी के चुनाव में सटोरियों की कोई रुचि नहीं है। माना जाता है कि, बहुत कम ऐसे मौके आए हैं, जब इंदौर के सट्टे बाजार का आंकलन कमजोर साबित हुआ है।

यहां पानी पर भी लग जाता है सट्टा

इंदौर के सराफा बाजार में बात-बात पर सट्टा लग जाता है। बरसात की शुरुआत में पानी पतरे की कौन सी नाली से पहले गिरेगा उस पर भी सट्टा लग जाता है। कई बार तो बाजार में आने वाली पहली महिला कौन से रंग के कपड़े पहनकर आएगी इस पर भी व्यापारी सट्टा लगा देते हैं। हालांकि इंदौर में बड़े पैमाने पर क्रिकेट का सट्टा होता है जिस पर पुलिस कई बार छापामार कार्रवाई करती है।

2021 में पलट गई थी कहानी

2021 विस चुनाव के एग्जिट पोल ने भाजपा की मजबूत स्थिति का अनुमान लगाया था लेकिन नतीजों में तृणमूल कांग्रेस ने भारी बहुमत से जीत दर्ज की थी। इस अंतर ने एग्जिट पोल की सटीकता पर सवाल खड़े कर दिए थे।

डिस्क्लेमर

सट्टा भारत में अवैध है। ऐसे में ये रिपोर्ट सिर्फ बाजार की चर्चाओं पर आधारित है। पत्रिका ऐसे किसी दावे की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें

राजस्थान और गुजरात की गर्म हवाओं से झुलसा एमपी, कहीं लू तो कहीं बारिश का अलर्ट
Updated on:
30 Apr 2026 02:24 pm
Published on:
30 Apr 2026 02:23 pm
Also Read
View All