इंदौर

जंगलों के कारण नहीं शुरु हुआ ‘खंडवा रेल प्रोजेक्ट’, वन विभाग मांग रहा जमीन !

mp news: सांसद लालवानी ने बताया कि उनके कार्यालय में रेल व वन विभाग के अफसरों की संयुक्त बैठक की गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Feb 2025, 2:15 PM IST
Khandwa Rail Project
Khandwa Rail Project

mp news: एमपी में इंदौर से खंडवा की ओर जाने वाली ट्रेन बड़वाह के पास तक आकर मौजूदा जंगल में फंस गई है। मंगलवार को सांसद शंकर लालवानी ने रेलवे व वन विभागों के अफसरों की बैठक बुलाकर समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देश दिए। अब उम्मीद बंधी है कि यह कार्य तेजी से आगे बढ़ेगा, जिससे इंदौर-खंडवा रेल की शुरुआत हो सकेगी।

अफसरों के साथ करी संयुक्त बैठक

सांसद लालवानी ने बताया कि उनके कार्यालय में रेल व वन विभाग के अफसरों की संयुक्त बैठक की गई। इसमें दोनों विभागों के अधिकारियों को समस्या खत्म करने के निर्देश दिए। रेलवे के सहायक कार्यपालक इंजीनियर राजीव अग्रवाल ने कहा, वन विभाग से जमीन नहीं मिलने पर काम अटका है। डीएफओ वीरेंद्र पटेल ने बताया कि पेड़ों को गिनना, पर्याप्त सीमांकन आदि के कार्य में स्टाफ की कमी आ रही है। सांसद लालवानी ने रेलवे को अतिरिक्त स्टाफ लगाने के निर्देश दिए।

वन विभाग करेगा पौधरोपण

इंदौर वन विभाग को रेलवे को जमीन देने के एवज में 571 हेक्टेयर जमीन झाबुआ, 100 हेक्टेयर आलीराजपुर और 238 हेक्टेयर जमीन धार सेक्शन से लेना है। इस जमीन पर इंदौर का वन विभाग पौधरोपण करेगा।

इस पर सांसद लालवानी ने पहले झाबुआ डीएफओ, फिर डीएफओ अलीराजपुर व अंत में डीएफओ धार को फोन लगाया और निर्देश दिए कि जमीन अविलंब ट्रांसफर करने के लिए जरूरी कदम उठाएं। तीनों अधिकारियों ने 15 दिन में आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। बैठक में रामस्वरूप मूंदड़ा व विशाल गिदवानी भी मौजूद थे।

Updated on:
19 Feb 2025, 2:15 PM IST
Published on: