2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘थार’ दो तभी बारात लेकर आऊंगा…’ दुल्हन करती रही इंतजार, अब लेगी बदला !

Bhopal news: बारात नहीं लाने पर निकिता की शिकायत पर पुलिस ने दूल्हा राहुल चौहान, ससुर गोपाल सिंह चौहान, सास रामश्री और जेठानी रानी के खिलाफ दहेज एक्ट का मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Astha Awasthi

•

Updated: 16 Feb 2025, 11:32 AM IST

groom

groom

Bhopal news:मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के लालघाटी स्थित एक मैरिज गार्डन में दुल्हन के परिजन रात भर बारात आने का इंतजार करते रहे, लेकिन दहेज लोभी दूल्हा और उसके परिजन बारात लेकर नहीं पहुंचे। दुल्हन की शिकायत पर पुलिस ने दूल्हे सहित सास-ससुर और जेठानी के खिलाफ दहेज एक्ट का मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

ऐन वक्त पर दूल्हे ने मांगी थार

कोहेफिजा पुलिस ने बताया कि निकिता भिलाला पिता रामभरोसे भिलाला शारदा नगर गौतम नगर में रहती है। राजगढ़ निवासी राहुल चौहान पिता गोपाल चौहान से उसकी शादी तय हुई थी। 14 फरवरी को उसकी बारात आनी थी। दुल्हन निकिता का आरोप है कि ऐन वक्त पर दूल्हे ने थार गाड़ी की मांग रख दी।

उसने कहा कि जब तक थार गाड़ी नहीं मिलेगी वह बारात लेकर नहीं आएगा। तय समय के अनुसार बारात शाम 5 बजे आनी थी, पर रात 10 बजे तक बारात नहीं आई तो दुल्हन के परिजन परेशान हो गए। लड़की की मामी शारदा ठाकुर ने बताया कि साल 2023 में निकिता की सगाई छापेड़ा गांव, राजगढ़ निवासी जीएस चौहान के बेटे राहुल से तय हुई थी। जीएस चौहान पुलिस में इंस्पेक्टर हैं और बेटा व्यवसाय करता है।

ये भी पढ़ें: अब स्टूडेंट्स को ई-मेल पर मिलेगी मार्कशीट, बड़ा बदलाव


दूल्हे ने बारात न लाने की दी थी धमकी

दुल्हन के चचेरे भाई राजेश ने बताया कि दहेज की मांग पिछले कई दिन से की जा रही थी। लड़की के परिजन ने उन्हें मनाने की कोशिश की थी, लड़के के पिता तो मान गए थे, लेकिन दूल्हा नहीं माना। उसने दुल्हन को फोन करके बारात न लाने की धमकी दी थी।

तीन दिन पहले दुल्हन से हुई थी दूल्हे की बात

निकिता ने बताया कि उसकी राहुल से फोन पर बात होती रहती थी। तीन दिन पहले भी फोन आया था। राहुल का कहना था कि बिजनेस में लॉस हो गया है। उसने थार गाड़ी, 10 लाख रुपए और पांच तोला सोने की मांग की थी। निकिता का आरोप है कि पहले बाइक की डिमांड की गई थी, जो देने को तैयार थे।

बारात नहीं लाने पर निकिता की शिकायत पर पुलिस ने दूल्हा राहुल चौहान, ससुर गोपाल सिंह चौहान, सास रामश्री और जेठानी रानी के खिलाफ दहेज एक्ट का मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।