इंदौर

Motivational Story: 26 महीने के कृषय की आंखों से दुनिया देखेंगे दो मासूम बच्चे

दिल्ली के फरीदाबाद में रहने वाले 26 माह के बालक कृशय की गंभीर बीमारी के कारण मौत हो गई। इसके बाद माता-पिता ने उसके नेत्रदान का निर्णय लिया। बालक की माता अंकिता जुनेजा इंदौर की रहने वाली हैं। इस दुख की घड़ी में भी उन्होंने लिया मोटिवेशनल डिसिजन...
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Jan 2024, 10:51 AM IST
father_donated_his_son_krishay_eyes_after_death_motivational_story_of_madhya_pradesh.jpg
मृतक बालक कृषय जुनेजा।

दिल्ली के फरीदाबाद में रहने वाले 26 माह के बालक कृशय की गंभीर बीमारी के कारण मौत हो गई। इसके बाद माता-पिता ने उसके नेत्रदान का निर्णय लिया। बालक की माता अंकिता जुनेजा इंदौर की रहने वाली हैं। इस दुख की घड़ी में भी उन्होंने किसी को आंखों की रोशनी देने का संकल्प किया। बालक के पिता अंकित ने इंदौर मुस्कान ग्रुप से संपर्क किया। ग्रुप के जीतू बागानी ने दिल्ली एम्स अस्पताल से समन्वय बनाकर एम्स नेशनल आइ बैंक में नेत्रदान कराया। दुनिया में न रहते हुए भी बालक कृषय की आंखों से दो बच्चों की जिंदगी रोशन हो सकेगी।

पिता ने पेश की मिसाल

बागानी ने बताया, 31 दिसम्बर और 1 जनवरी 2024 की दरमियानी रात 1 बजे जुनेजा परिवार पर विपत्ति आई। उनके मासूम बेटे कृषय का निधन हो गया। पिता अंकित जुनेजा ने ऐसी हालत में भी धैर्य नहीं छोड़ा और बच्चे को गोद मे लेकर भारी मन से किसी और के जीवन को रोशन करने के उद्देश्य से इंदौर मुस्कान ग्रुप परमार्थिक ट्रस्ट से संपर्क किया। इतनी कम उम्र के बच्चे का नेत्रदान बहुत ही कम होता है।

Updated on:
3 Jan 2024, 10:51 AM IST
Published on: