मप्र रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में

मध्यप्रदेश की दूसरी पारी में रजत पाटीदार ने शानदार 137 और हरप्रीत ङ्क्षसह ने 139 रन बनाए। नमन ओझा ने 52, कप्तान देवेंद्र बुंदेला ने 72 और अंकित दाने ने 69 रन का योगदान दिया।

less than 1 minute read
Feb 07, 2016
Feature image

इन्दौर.मुंबई में मध्यप्रदेश ने रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है। मध्यप्रदेश ने पहली पारी में बढ़त हासिल की थी और दूसरी पारी में उसने नौ विकेट पर 560 रन पर पारी घोषित कर बंगाल के सामने 788 रन का असंभव लक्ष्य रख दिया। बंगाल ने शनिवार को चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक तीन विकेट पर 113 रन बना लिए। बंगाल को अभी 675 रन की जरूरत है जो एक दिन शेष रहते उसके बूते से बाहर है। मध्यप्रदेश ने इस तरह सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। मध्यप्रदेश की दूसरी पारी में रजत पाटीदार ने शानदार 137 और हरप्रीत ङ्क्षसह ने 139 रन बनाए। नमन ओझा ने 52, कप्तान देवेंद्र बुंदेला ने 72 और अंकित दाने ने 69 रन का योगदान दिया। मध्यप्रदेश ने शुक्रवार के पांच विकेट पर 338 रन से आगे खेलना शुरू किया था और उसने अपनी दूसरी पारी नौ विकेट पर 560 रन पर घोषित की। बंगाल की दूसरी पारी में अभिमन्यु ईश्वरन ने 16, सयान मंडल ने 39, सुदीप चटर्जी ने 16 और कप्तान मनोज तिवारी ने नाबाद 32 रन बनाए हैं।

Published on:
07 Feb 2016 06:55 am