इंदौर

राजा रघुवंशी हत्याकांड में इंदौर क्राइम ब्रांच ADCP ने किया केस का खुलासा, Video

Meghalaya Murder Case : राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में इंदौर क्राइम ब्रांच एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जघन्य घटनाक्रम की जानकारी दी है।

2 min read
राजा रघुवंशी हत्याकांड में इंदौर क्राइम ब्रांच ADCP ने किया केस का खुलासा (Photo Source- Patrika)

Meghalaya Murder Case : मेघालय में हनीमून के दौरान मध्य प्रदेश के इंदौर के नवविवाहित जोड़े राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी के मामले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस मामले में अब बेहद सनसनीखेज खुलासा हुआ है। अब इस मामले में इंदौर क्राइम ब्रांच एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जघन्य घटनाक्रम की जानकारी दी है।

इस मामले में अब बेहद सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार, सोनम रघुवंशी ने ही अपने पति राजा की हत्या की साजिश रची थी। उसने ही मध्य प्रदेश के रहने वाले 3 लोगों को सुपारी देकर हनीमून के दौरान राजा की हत्या करवाई। फिलहाल, इस मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

चारों आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने राज कुशवाह समेत तीन आरोपियों को इंदौर के एमवाय अस्पताल मेडिकल के लिए ले जाया गया है। जबकि, आनंद कुर्मी को पुलिस ने सागर जिले के बीना से गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि, चारों आरोपियों को आज ही इंदौर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

कौन है राज कुशवाह?

पुलिस जांच में सामने आया कि, राज कुशवाहा मध्य प्रदेश का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, वो ही इस हत्याकांड का मास्टर माइंड है। उसी ने सोनम के साथ मिलकर एमपी के ही तीन लोगों को राजा रघुवंशी की हत्या की सुपारी दी थी। उन लोगों ने मिलकर मेघालय में हनीमून के दौरान राजा की हत्या कर दी। उसके बाद फिर सोनम अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ भाग गई। वो भागते-भागते उत्तर प्रदेश के गाजीपुर पहुंची, जहां से पुलिस ने उसे दबोच लिया।

2 जून को मिली थी राजा की लाश

मध्य प्रदेश के इंदौर का रहने वाला राजा रघुवंशी और उसकी पत्नी सोनम मेघालय में अपने हनीमून के दौरान लापता हो गए थे। इस जोड़े को आखिरी बार 23 मई को देखा गया था। इसके बाद 2 जून को राजा रघुवंशी की लाश मेघालय के चेरापूंजी के पास सोहरारिम में एक घाटी में मिली थी।

सोनम को सखी वन स्टॉप सेंटर में रखा गया

इस मामले में सोनम रघुवंशी की गिरफ्तारी के बाद मध्य प्रदेश के रहने वाले राज कुशवाहा के साथ-साथ तीन हमलावरों विक्की ठाकुर, आनंद और आकाश को सागर से पकड़ लिया गया है। मेघालय की डीजीपी ने एएनआई को बताया कि, 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि शुरुआत में सोनम के आत्मसमर्पण करने की जानकारी सामने आई थी। लेकिन अब इंदौर क्राइम ब्रांच ने ये स्पष्ट किया है कि, सोनम को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल, सोनम के पकड़ने के बाद पुलिस अधिकारियों ने उसे प्रारंभिक उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया जहां से उसे सखी वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है। ये सेंटर हिंसा की शिकार महिलाओं के लिए एक आश्रय स्थल है।

Published on:
09 Jun 2025 01:12 pm
Also Read
View All

अगली खबर