इंदौर

‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ में बढ़ेंगे कोच, यात्रियों को मिलेगी ‘कंफर्म सीट’

Vande Bharat Express: रेलवे ने यात्रियों की सुविधा देखते हुए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में कोच बढ़ाने की तैयारी कर रहा है।

2 min read
Aug 29, 2025
फोटो- पत्रिका

Vande Bharat Express: रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए इंदौर से नागपुर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में कोच बढ़ाने का फैसला किया है। ट्रेन में लगातार यात्रियों की संख्या में इजाफा हो रह था। जिसके चलते सीटें कम पड़ रही थी। इसी को देखते हुए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में अतिरिक्त कोच जोड़ने की तैयारी है।

रेलवे ने मांगी रिपोर्ट

रेलवे बोर्ड की ओर से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में पैसेंजर डिमांड और ऑक्यूपेंसी के संबंध में जोन और मंडलों से रिपोर्ट मांगी गई थी। इसके बाद देश में चल रही सात वंदे भारत ट्रेनों में कोच बढ़ाने का फैसला लिया गया है। दरअसल, इंदौर-भोपाल वंदे भारत में 8 कोच हैं। जिसमें कुल 530 सीटें हैं। इसमें 52 सीटें एक्जीक्यूटिव क्लास और बाकी की चेयरकार कोच में हैं।

कैसी है सीट व्यवस्था

वर्तमान में सी1 और सी7 में कुल 88 सीटें हैं। सी 2 से सी 6 तक पांच कोच में कुल 390 सीटें हैं। बी 1 एक्जीक्यूटिव क्लास में 52 सीटें हैं। जानकारी के मुताबिक, 8 कोच की संख्या से बढ़ाकर 16 कोच की ट्रेन बनाई जाएगी। जिससे कुल 1150 से अधिक सीटें हो जाएंगी।

इंदौर-भोपाल के बीच शुरु हुई थी वंदे भारत

इंदौर-भोपाल के बीच वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत 27 जून 2023 को हुई थी। यह ट्रेन इंदौर-भोपाल के सफर में सिर्फ उज्जैन में 5 मिनट के लिए रुकती है। शुरुआती दिनों में ट्रेन में औसतन 75 फीसदी सीटें खाली रहती थीं। बाद में इसका संचालन नागपुर तक कर दिया गया।

Updated on:
29 Aug 2025 01:59 pm
Published on:
29 Aug 2025 01:53 pm
Also Read
View All

अगली खबर