इंदौर

MP Corona Cases Live Update : इंदौर में 7448 हुई कोरोना मरीजों की संख्या, अब तक 312 लोगों की मौत

शुक्रवार को इंदौर में 120 नए मरीज मिले, वही 1 लोगों की हुई मौत

less than 1 minute read
Aug 01, 2020
Death of corona infected aged in Bhilwara

इंदौर। शहर में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 7448 हो गई। वही इसी शहर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 312 हो गई। जिला प्रशासन हर संभव प्रयास के बाद भी यहां मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिला प्रशासन द्वारा लोगो से अपील कर रहा है कि कोरोना से बचने के लिए अपने घर मेें रहे और सुरक्षित रहें। शुक्रवार की रात जारी मीडिया बुलेटिन के अनुसार 2634 सैंपल प्रात्त हुए और 120 नए संक्रमित मरीज सामने आए। वही 40 कोरोना मरीजो को डिस्चार्ज किया गया अब तक इंदौर शहर में 5076 कोरोना मरीजो को डिस्चार्ज किया जा चुका है। शहर में अभी तक कुल एक्टिव केस 2060 है।

31806 हुई प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या
प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को प्रदेश में 838 नए पॉजिटिव केस सामने आए जबकि 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। शुक्रवार को जारी मीडिया बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 31806 हो गई। वही प्रदेश में मरने वालों की 867 हो गई। साथ ही प्रदेश में अब तक 22271 मरीज स्वस्थ हो चुके है। और प्रदेश में कुल एक्टिव केस की संख्या 8668 है।

Published on:
01 Aug 2020 07:22 am
Also Read
View All