27 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंदौर के ट्रैफिक जाम में युवती का फूटा गुस्सा, बोली- पुलिस नहीं सुन रही, क्या यही इंदौर शहर है?

Indore Traffic Jam-युवती बोली... ट्रैफिक पुलिस को कई बार फोन किया, फिर भी कोई रिस्पांस नहीं, किसी को मीटिंग तो किसी को अस्पताल जाना होगा... इतनी जागरुकता तो रखो, ये बहुत शर्म की बात है।
2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Manish Gite

Aug 27, 2026

Indore Traffic Jam

Indore Traffic Jam- इंदौर में एक घंटे तक ट्रैफिक जाम में फंसी युवती का वीडियो वायरल। (फोटो-पत्रिका)

Indore Traffic Jam- इंदौर शहर में जाम अब लोगों के सब्र का इंतिहान लेने लगा है। वाहन बढ़ने के साथ ही अब हर कई जाम लगने की समस्या आने लगी है। बड़े गणपति चौराहे के पास लगे जाम में करीब एक घंटे तक फंसी एक युवती का गुस्सा सोशल मीडिया पर फूट पड़ा। गुरुवार को भी उसका वीडियो वायरल होता रहा। गौरतलब है कि इंदौर में वाहनों की संख्या बढ़ने के साथ ही आए दिन जाम की स्थिति बढ़ने लगी है। पुलिस ने जाम की स्थिति में हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिया है।

मोबाइल से वीडियो बनाते हुए युवती ने जाम में फंसे लोगों की परेशानी दिखाते हुए कहा, हम बड़े गणपति चौराहे पर हैं। यहां ट्रैफिक जाम है। पिछले एक घंटे से हम लोग ट्रैफिक में खड़े हैं। कई बार कॉल करने के बाद भी किसी ने रिस्पांस नहीं किया।

वाहनों की लंबी कतार दिखाते हुए उसने कहा, 'इंदौर ट्रैफिक पुलिस से हम क्या अपेक्षा करते हैं, क्या यही इंदौर शहर है? एक घंटे से हम यहां हैं। किसी को मीटिंग में जाना है… किसी को अस्पताल जाना होगा। ट्रैफिक पुलिस को इतनी तो जागरुकता रखना चाहिए कि टाइम पर यहां आकर ट्रैफिक को क्लियर कर दें। ये बहुत शर्म की बात है।'

युवती के इस वीडियो में सिर्फ उसकी नाराजगी नहीं, बल्कि जाम में फंसे शहरवासियों की रोज की परेशानी भी दिखाई दी। त्योहारों के चलते बाजारों में भीड़ बढऩे वाली है, ऐसे में प्रमुख चौराहों और बाजार क्षेत्रों में यातायात का दबाव और बढऩे की आशंका है।

ड्रोन से निगरानी… जाम दिखा तो भेजेंगे पुलिस

राजबाड़ा और लवकुश क्षेत्र में ड्रोन से यातायात की निगरानी की जा रही है। पीक आवर्स में जाम की स्थिति पर नजर रखकर जरूरत पडऩे पर तत्काल पुलिस बल भेजने की व्यवस्था की गई है।
हेल्पलाइन नंबर: जाम या अन्य यातायात समस्या की सूचना व्हाट्सऐप नंबर 7049107620 पर दें।