27 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंदौर में 60 रुपए किलो हुई प्याज, जानें मंडी का ताजा अपडेट

Onion Price Hike : शक्कर के बाद एमपी में प्याज के दाम बढ़ने लगे है। इंदौर की चौइथराम मंडी में प्याज के थोक भाव 25 से 30 रूपए है तो फुटकर भाव 35 से 40 हैं। लेकिन शहर की कॉलोनियों तक पहुंचते पहुंचते यही दाम 60 या इससे अधिक तक पहुंच रहे हैं।
2 min read
Google source verification
onion price hike

शक्कर के बाद प्याज के दामों में बढ़ोतरी (फोटो सोर्स: Patrika)

Indore News : शक्कर के बढ़ते दामों ने जहां एक तरफ आम लोगों के किचन का बजट बिगाड़ा हुआ ही है कि, अब प्याज के दाम चढ़ने से आम लोगों की चिंता और बढ़ गई है। बात करें मध्य प्रदेश के आर्थिक नगर इंदौर की स्थानीय सब्जी मंडी की तो यहां हालही में 20 से 25 रूपए किलों बिकने वाली प्याज के दाम बढ़कर 35 से 40 रुपए पहुंच गए हैं। खास बात ये है कि, यही प्याज शहर की कॉलोनियों में 60 रुपए प्रति किलो बिक रही है।

प्याज के दामों में तेजी की वजह रबी फसल का स्टॉक लगभग समाप्त होना है। नई खरीफ फसल आने में अभी समय लग सकता है। इस साल प्याज का उत्पादन उम्मीद से काफी कम भी हुआ है। ऐसे में जरा भी खरीदी का दबाव बढ़ता है तो भाव में तेजी आ रही है। नासिक मंडी से आने वाला प्याज भी ऊ़ंचे स्तर पर बिक रहा है।

क्या कहते हैं कारोबारी?

इंदौर मंडी के प्याज कारोबारी सतीश शर्मा ने बताया कि, पूर्वी क्षेत्र की मालवा मिल और पाटनीपुरा सब्जी मंडी में प्याज 40 से 50 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। रोबोट चौराहा तरफ छोटी प्याज 50 तो बड़ी 60 रुपए में बिक रही है। वहीं, बंगाली चौराहे की तरफ यही प्याज 50 से 70 रुपए प्रति किलो के बीच बिक रही है। सतीश बताते हैं कि, प्याज में तेजी की वजह रबी फसल का स्टॉक समाप्त होना है। नई खरीफ फसल आने में अभी समय है। बफर स्टाक को फिलहाल बाजार में नहीं उतारा है।

कीमतों को लेकर अजीब स्थिति

इंदौर में प्याज की कीमतों को लेकर अजीब स्थिति सामने आई है। शहर की सबसे बड़ी आलू-प्याज मंडी चौइथराम मंडी में प्याज 25 से 30 रुपए किलो के थोक भाव में उपलब्ध है, लेकिन शहर के अलग-अलग सब्जी बाजारों में पहुंचते-पहुंचते यही प्याज 30 से लेकर 70 रुपए किलो तक बिक रही है।

जानें अलग अलग मंडियों के दाम

मालवा मिल सब्जी मार्केट में प्याज 30 से 40 रुपए किलो, राजकुमार सब्जी मंडी में 30, 35 और 40 रुपए किलो के भाव हैं. निरंजनपुर और गोराकुंड में प्याज 40 रुपए किलो बिक रही है. वहीं स्कीम नंबर 140 में प्याज का भाव 50 रुपए किलो और सोमवार को लगने वाले हाट बाजार में करीब 40 रुपए किलो है।