MP Monsoon Update 2026: बीते दो दिन में तेज गर्मी के बीच मानसून ने अपनी रफ्तार पकड़ ली है। पश्चिमी विक्षोभ एक चक्रवातीय सिस्टम के रूप में आसपास के क्षेत्रों में बना हुआ है।
MP Monsoon Update 2026: पूरे देश में गर्मी का कहर जारी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मौसम विश्लेषण के अनुसार 31 मई तक गर्मी का यह दौर अपने पीक पर रहेगा। विभाग ने अगले 4 दिन यानी 26 मई तक के लिए गर्मी का फोरकास्ट जारी किया है। इसमें कहा गया है कि चार दिन तक पूरे मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी का दौर बना रहेगा, यानी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। आज से नौतपा भी शुरु हो गए है। इस दारान एमपी के भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर-जबलपुर समेत पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ेगी।
इंदौर शहर में तापमान 41 डिग्री के आसपास बना हुआ है। सुबह 8 बजे से ही तेज गर्मी का अहसास हो रहा है। रात का तापमान अधिक होने से उमस बनी हुई है। अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री रहा। 29 किलोमीटर की रफ्तार कसे पश्चिम-उत्तर पश्चिमी हवा चली। उधर, सोमवार से नौ तपा शुरू होकर 2 जून तक रहेगा। इस दौरान उत्तर और मध्य भारत में तापमान अधिक रहेगा।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस अवधि में सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है और सूर्य की किरणें पृथ्वी पर सीधी पड़ती है। इस दौरान उत्तर पश्चिमी शुष्क और गर्म हवा (लू) चलती है व हवा का दबाव कम हो जाता है, जिससे गर्मी और उमस बढ़ जाती है। आसमान साफ होने से धूप को रोकने वाला कोई प्राकृतिक अवरोध नहीं होने के कारण धरती तेजी से गर्म होने लगती है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि पश्चिमी मप्र में मौसम शुष्क रहा। राजस्थान से आ रही गर्म हवा के कारण तापमान बढ़ा है। पश्चिमी विक्षोभ एक चक्रवातीय सिस्टम के रूप में जम्मू व आसपास के क्षेत्रों में बना हुआ है। एक चक्रवातीय सिस्टम बिहार में है। इसलिए मध्यप्रदेश में मानसून दो से तीन दिन में आगे बढ़ेगा। 28 मई को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।
दक्षिण-पूर्व एवं मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती परिसंचरण मानसून को अतिरिक्त ऊर्जा प्रदान कर रहा है। यही कारण है कि पूर्वी भारत और पूर्वोत्तर राज्यों में वर्षा गतिविधियां तेजी से बढ़ रही हैं। इसका असर धीरे-धीरे मध्यप्रदेश तक भी पहुंचेगा। यहां पर 16 जून के आसपास मानसून के पहुंचने की संभावना है।
भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए पूरी तरह से अनुकूल माहौल है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक 26 मई को केरल में मॉनसून की एंट्री हो सकती है इसमें 4 दिन मॉडल एरर माना जाता है।
यानी मॉनसून आने की तारीख और मॉनसून पहुंचने की असल स्थिति में थोड़ी सी अलग हो सकती है। वहीं, IMD ने केरल के दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश की आशंका जताते हुए ऑरेंज अलर्ट और 6 जिलों में यलो अलर्ट जारी कर दिया है। यहां भारी बारिश के साथ मॉनूसन एंट्री कर सकता है।