
married couple found dead (source-patrika)
Indore couple death : मध्यप्रदेश के इंदौर में एक घर में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना शहर के मेघदूत नगर की है जहां घर में दंपती का शव मिला है। घर से काफी देर तक बच्ची के रोने की आवाज सुनकर जब पड़ोसी दरवाजा तोड़कर घर में पहुंचे तो पलंग पर पति-पत्नी के शव पड़े हुए थे और पैरों के पास बैठकर बच्ची रो रही थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की। घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है।
पुलिस ने बताया कि हीरा नगर थाना क्षेत्र के मेघदूत नगर में रहने वाले हल्के वीर पटेल और उसकी पत्नी रोशनी के शव घर में मिले हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि पत्नी के किसी से अवैध संबंध थे जिसके कारण पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। रविवार सुबह करीब 6:30 बजे घर से बच्ची के रोने की लगातार आवाज आ रही थी। पड़ोसी आवाज सुनकर दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो कमरे में पलंग पर पति-पत्नी के शव पड़े हुए थे और बच्ची पैरों के पास बैठकर बिलख रही थी।
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल पर एक सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में लिखा है- पत्नी ने उसके साथ धोखा किया है। उसका सतीश साहू से संबंध था। दोनों उसी कारण जहर खाकर जान दे रहे हैं। साथ ही बेटी की जिम्मेदारी उसकी साली को सौंपने और संपत्ति बेटी के 18 साल की होने पर उसे देने की बात भी लिखी गई है। इसके साथ ही सुसाइड नोट में ये भी लिखा है कि- सतीश साहू ने उसे पीथमपुर बुलाकर मारपीट की थी और उसके माता-पिता भी उसका साथ दे रहे थे। उसने मांग की है कि उसकी मौत के बाद सतीश के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।
सुसाइड नोट में पति-पत्नी के द्वारा जहर खाने की बात लिखी है लेकिन पत्नी रोशनी के गले पर चोट के निशान मिले हैं। चोट के निशान मिलने से पुलिस को आशंका है कि पहले पति हल्के वीर ने गला घोंटकर पत्नी की हत्या की है और फिर खुद जहर खाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने दोनों के मोबाइल जब्त कर जांच शुरू कर दी है। परिवार मूल रूप से नर्मदापुरम जिले का रहने वाला बताया जा रहा है और मृतक हल्के वीर पटेल के पीथमपुर की एक पेस्टिसाइड कंपनी में नौकरी करने की जानकारी मिली है।
Published on:
24 May 2026 09:03 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
