इंदौर

एमपी में ‘सड़क चौड़ीकरण’ के लिए तोड़े गए 140 मकान, इन 23 मार्गों पर भी होगी ‘तोड़फोड़’

MP News: सड़क चौड़ीकरण के लिए इंदौर नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए 140 मकानों पर बुलडोजर चलाया।
less than 1 minute read
Nov 04, 2025
Feature image

MP News: मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में इन दिनों ताबाड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार को मालवीय नगर में मास्टर प्लान के तहत बन रहे एमआर-9 से एलआईजी लिंक रोड तक सड़क निर्माण में बाधा बन रहे मकानों को हटाया गया। इस कार्रवाई में नगर निगम ने 5 जेसीबी और 5 पोकलेन मशीनों का सहारा लिया।

140 मकान तोड़े गए

मिली जानकारी के अनुसार, मालवीय नगर गली नंबर 2 में करीब 140 मकानों पर बुलडोजर चलाया गया। जिससे सड़क चौड़ीकरण के लिए मार्ग पूरी से मुक्त हो चुका है। मोहल्ले के रहवासियों ने बताया कि अप्रैल में नोटिस दे दिया गया था कि सड़क चौड़ीकरण के लिए मकान तोड़े जाएंगे।

23 सड़कों के लिए निगम दायर करेगा केविएट

मास्टर प्लान की 23 सड़कों के लिए नगर निगम हाईकोर्ट में केविएट दायर कर रहा है। इसके लिए नगर निगम ने सुबह केविएट की सूचना जारी कर दी है। जिसमें मास्टर प्लान की 23 सड़कों के साथ उनकी चौड़ाई का भी जिक्र किया गया है। इसमें कुछ सड़कों का काम चालू हो गया है। कुछ का जल्द शुरु कर दिया जाएगा।

ऐसे होगा सड़कों का काम

सुभाष मार्ग गोल मंदिर से रामबाग पुल तक 30 मीटर यानी 100 फीट, नेहरू प्रतिम से छावनी पुल तक 24 मीटर (80 फीट) तक सड़क चौड़ी की जाएगी। एबी रोड, जीपीओ चौराहे से सरवटे बस स्टैंड तक 24 मीटर (80 फीट) चौड़ी सड़क के लिए नगर निगम के द्वारा 75 लोगों को नोटिस थमाए गए हैं। जिसके कारण इन सड़कों पर ट्रैफिक बाधा बन रहा है।

Published on:
04 Nov 2025 08:41 pm