27 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बहन से मिलने बेकरार भाई छुट्टी लेकर आया इंदौर, घर में घबराहट हुई और तोड़ दिया दम

Sadar Bazaar Indore- परिवार सहित बहन के घर आया युवक, पत्नी-बच्चों को लाया था घुमाने, सोता ही रह गया, इंदौर पुलिस जांच में जुटी
2 min read
Google source verification
Indore - इंदौर में बहन के घर भाई की मौत- Demo pic

Indore - इंदौर में बहन के घर भाई की मौत- Demo pic - AI जनरेटेड फोटो

Indore- इंदौर में रह रही अपनी बहन से मिलने के लिए भाई बेसब्र हो उठा था। उन्होंने बाकायदा काम से छुट्टी ली और दो दिन पहले पत्नी व बच्चों के साथ बहन के घर आ गए। यहां अचानक तेज घबराहट होने लगी तो भाई सो गए। नींद में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। भाई की ऐसी मौत से बेचारी बहन का रो रोकर बुरा हाल हो चुका है। पत्नी और बच्चे भी गमगीन हैं। युवक महाराष्ट्र से यहां बहन के घर आया था। शुक्रवार को अचानक घबराहट हुई तो सो गया लेकिन इसके बाद दोबारा नहीं उठा। डॉक्टरों का कहना है कि शुरुआती जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक है। हालांकि फिलहाल पुलिस Indore Police मौत के वास्तविक कारणों के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया

इंदौर के सदर बाजार क्षेत्र में यह दर्दनाक घटना घटी। बहन के घर में ही भाई की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार उसे कई बार जगाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं उठा, इसके बाद युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बहन, पत्नी, बच्चे डॉक्टरों की यह बात सुनकर हतप्रभ रह गए। पूरे परिवार में मातम पसर गया। वे महाराष्ट्र के निवासी थे। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया।

वाशिम के रहनेवाले राहुल भारती , पत्नी और दो बच्चों के साथ बहन के घर रुके

सदर बाजार पुलिस के अनुसार महाराष्ट्र के वाशिम के रहनेवाले राहुल भारती इंदौर आए थे। वे अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ बहन प्रियंका के घर रुके। जूना रिसाला स्थित बहन के घर में अचानक उनकी मौत हो गई। मृतक राहुल 35 वर्ष के थे। घर में मौत को संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया।

प्रियंका ने बताया कि भाई महाराष्ट्र में एक दुकान पर काम करता

राहुल की बहन प्रियंका ने बताया कि भाई महाराष्ट्र में एक दुकान पर काम करता था। वह छुट्टी लेकर मुझसे मिलने आया था।

घबराहट हुई तो सो गए थे राहुल

परिजनों के बताया कि राहुल को गुरुवार को तेज घबराहट होने लगी थी। वे सोने चले गए। उठाने का प्रयास करने पर भी नहीं उठे तो शुक्रवार को परिजन उन्हें पास के अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां के डॉक्टरों ने राहुल को एमवाय अस्पताल भेज दिया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।