14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Indore News: बारिश से बचने छतरी में जगह दी, ‘विचित्र दिखते हो’…इतना कहकर किया हमला

Knife Attack: बारिश से बचने के लिए पीड़ित ने आरोपी को छतरी के नीचे जगह दी थी, चाकू के हमले में घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती।
2 min read
Google source verification
indore knife attack

youth knife attack rain umbrella dispute, एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- chatgpt)

Indore Knife Attack: भलाई का तो जमाना ही नहीं रहा…जी हां ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला मध्यप्रदेश के इंदौर से सामने आया है। यहां एक युवक ने जिस व्यक्ति की मदद की उसी व्यक्ति ने उसे मौत के मुहाने पर पहुंचा दिया। युवक घायल हालत में अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना बाणगंगा क्षेत्र की है, यहां एक युवक पर अनजान व्यक्ति ने ये कहते हुए युवक पर चाकू से हमला कर दिया कि वो विचित्र दिखता है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

बारिश से बचने छतरी में जगह दी थी

इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र में प्रदीप अहिरवार (36) अपने दोस्त जगदीश कुशवाह के साथ कहीं जा रहा था। इसी दौरान अचानक बारिश होने लगी, बारिश होने पर प्रदीप ने अपनी छतरी निकाली और खड़ा हो गया। तभी एक अनजान व्यक्ति आया और प्रदीप की छतरी में पनाह ली, कुछ देर बाद प्रदीप ने उससे बातचीत करने की कोशिश की और उसका नाम व पता पूछा। इस पर आरोपी ने नाम बताने से इनकार कर दिया। प्रदीप के मुताबिक, इसके बाद आरोपी ने उससे कहा कि वह विचित्र दिखाई देता है। इस बात का प्रदीप ने विरोध किया तो आरोपी विवाद करने लगा और अचानक उसने चाकू निकाल लिया, वो कुछ समझ पाता इससे पहले ही आरोपी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।

अस्पताल में इलाज जारी

आरोपी ने चाकू से प्रदीप के शरीर पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। इसी दौरान पास में खड़े एक अन्य व्यक्ति ने घटना देखी और बीचबचाव करने का प्रयास किया। लोगों के हस्तक्षेप के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। घायल प्रदीप को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल प्रदीप से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घायल प्रदीप की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच में ले लिया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है।