7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंदौर के अधिकारी पर करोड़ों की संपत्ति; वेतन में मिले महज 80 लाख, लोकायुक्त रेड में बड़ा खुलासा

indore municipal corporation official : पत्नी के नाम पर कई मकान, 3 दशक की नौकरी, 2.50 करोड़ की अनुपातहीन संपत्ति
2 min read
Google source verification
इंदौर नगर निगम अधिकारी पर लोकायुक्त की रेड- image patrika

इंदौर नगर निगम अधिकारी पर लोकायुक्त की रेड- image patrika

lokayukta raid : इंदौर में एक अधिकारी के पास करोड़ों की बेहिसाबी संपत्ति मिली है। लोकायुक्त रेड में यह खुलासा हुआ। इंदौर नगर निगम के सहायक राजस्व अधिकारी (ARO) जितेंद्र कुमार पांडेय के घर पर लोकायुक्त ने कार्रवाई की। उनकी करीब 3 दशक की नौकरी में वेतन के रूप में महज 80 लाख रुपए प्राप्त हुए पर अभी तक सं​पत्ति करीब 2.50 करोड़ की मिली है। शुक्रवार को सुबह करीब 7 बजे शुरु हुई लोकायुक्त की कार्रवाई अभी भी जारी है।

अनुपातहीन संपत्ति की शिकायत की जांच के बाद लोकायुक्त ने दो अलग-अलग टीमें गठित कीं। डीएसपी सुनील तालान, आनंद चौहान, निरीक्षक आशुतोष मिठास और सचिन पटेरिया की टीम ने नगर निगम के सहायक राजस्व अधिकारी जितेंद्र पांडेय के घर पर छापा मारा। उनकी पत्नी भावना के नाम से चल रहे हॉस्टल पर भी लोकायुक्त टीम ने छापा मारा।

लोकायुक्त एसपी राजेश सहायक ने बताया कि शुरुआती जांच में ARO जितेंद्र पांडेय की नौकरी से प्राप्त वेतन यानि वैध आय की तुलना में करीब 1.73 करोड़ रुपए की अनुपातहीन संपत्ति मिली है। वे नगर निगम में करीब 31 साल से हैं। पूरे सेवाकाल में जितेंद्र पांडेय को वेतन के रूप में करीब 80 लाख रुपए मिले जबकि जांच में करीब 2.53 करोड़ रुपए का व्यय सामने आया।

पत्नी भावना पांडेय के नाम पर एक बिल्डिंग में हॉस्टल चल रही

इंदौर नगर निगम में सहायक राजस्व अधिकारी जितेंद्र पांडेय के ठिकानों पर लोकायुक्त की रेड में उनकी पत्नी के नाम पर दो मकान दुकान होने की बात सामने आई है। लोकायुक्त की प्रारंभिक जांच के मुताबिक पत्नी भावना पांडेय के नाम पर एक बिल्डिंग में हॉस्टल चल रही है। गजाधर नगर, चितावद के गुलमोहर का बगीचा इलाके में यह मल्टी स्टोरी बनी है। हॉस्टल भवन की लागत करीब 91.50 लाख रुपए बताई गई है।

आनंद नगर एक्सटेंशन में नवलखा-चितावद इलाके में भी भावना पांडेय के नाम से एक बिल्डिंग मिली है। 40x50 फीट के इस प्लॉट पर बहुमंजिला भवन बना है जिसकी कीमत करीब 1.20 करोड़ रुपए आंकी गई है।

कई गाड़ियां भी हैं

लोकायुक्त अधिकारियों के मुताबिक, जांच में ARO जितेंद्र कुमार पांडेय की पत्नी, बेटे और बेटी के नाम कई चार पहिया और दोपहिया गाड़ियां होने की बात सामने आई है। इनके दस्तावेजों की जांच की जा रही है।