13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Indore news: 10 हजार में बेची गई भैंस के लिए हुआ झगड़ा, पिता का मर्डर, बेटा घायल

Father murder: इंदौर देहात के जलोदिया खेड़ा में बकाया 10 हजार रुपये को लेकर विवाद में रॉड-डंडे से हमला, पिता हाजी यूनुस की मौत। बेटा गंभीर घायल ।
2 min read
Google source verification
Father murder: 10 हजार रुपए के विवाद में पिता की हत्या (Photo Source - AI)

Father murder: 10 हजार रुपए के विवाद में पिता की हत्या (Photo Source - AI)

Indore news:एमपी में इंदौर के देहात क्षेत्र में बेची गई भैंस के बकाया 10 हजार रुपए के लेन-देन को लेकर आरोपियों ने फरियादी पक्ष पर रॉड और डंडे से हमला कर दिया। हमले में पिता की मौत हो गई जबकि बीच- बचाव के दौरान बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने महिला सहित 8 आरोपियों के खिलाफ हत्या और प्राणघातक हमले की धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक हत्या और जानलेवा हमले की घटना थाना गौतमपुरा क्षेत्र के ग्राम जलोदिया खेड़ा में कल हुई। मृतक का नाम हाजी यूनुस पटेल (56) और घायल का नाम अशफाक है।

बकाया रुपए को लेकर हुआ था विवाद

पुलिस ने फरियादी मृतक के बेटे सादिक पटेल (35) निवासी ग्राम जलोदिया खेड़ा की रिपोर्ट पर आरोपी शेखर पिता अल्लानुर पटेल, इमरान पिता आजाद पटेल, अजबनूर पिता गब्बाजी पटेल, अफसर पटेल पिता अल्लाबक्श, अल्लानूर पिता गब्बाजी, इजराल पिता अफसर, भूरा पिता कादर पटेल और रईशा बी पति अल्लानुर पटेल के खिलाफ हत्या और जानलेवा हमले की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

पुलिस को फरियादी ने बताया कि आरोपियों के साथ भैंस के बकाया 10 हजार रुपए को लेकर कल सुबह विवाद हो गया। पुलिस के अनुसार, विवाद के दौरान मारपीट में 56 वर्षीय हाजी यूनुस गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

अचानक किया हमला

फरियादी अशफाक ने पुलिस को बताया कि सुबह करीब 8 बजे मुझे सूचना मिली थी कि पिता का अल्लानूर के घर के सामने विवाद हो रहा है। मैं भाई जुबेर के साथ मौके पर पहुंचा। आरोपी अल्लानूर, उसकी पत्नी रईसा बी और बेटा शेखर पुरानी भैंस के बकाया रुपए को लेकर गाली- गलौज कर रहे थे। वहां अन्य आरोपी भी आ गए। कहासुनी के दौरान आरोपियों ने गालियां दीं और मेरे पिता पर डंडे, रॉड और पत्थर से हमला कर दिया। इस दौरान मैं बीच-बचाव करने पहुंचा तो मेरे साथ भी मारपीट की गई।

पुलिस के मुताबिक हमले में गंभीर रूप से घायल हाजी यूनुस को बेहोश हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर हमले के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस टीम उनकी तलाश में भेजी गई है।