10 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Indore news: 28 अक्टूबर से बढ़ेगी फ्लाइटों की संख्या, विंटर शेड्यूल में 47 उड़ानें आने-जाने की तैयारी

Indore Airport news: इंदौर एयरपोर्ट पर 28 अक्टूबर से विंटर शेड्यूल लागू होगा, जिसमें उड़ानों की संख्या बढ़ेगी। इंडिगो ने सबसे ज्यादा 47 आने-जाने वाली उड़ानों की अनुमति ली है।
2 min read
Google source verification
एमपी से 17 शहरों के लिए चालू होंगी सीधी उड़ानें

एमपी से 17 शहरों के लिए चालू होंगी सीधी उड़ानें (Photo Source - Patrika AI Grok)

Indore Airport: एमपी में इंदौर एयरपोर्ट पर 28 अक्टूबर से लागू होने वाले विंटर शेड्यूल ने हवाई यात्रियों के लिए उम्मीद बढ़ा दी हैं। नए शेड्यूल में उड़ानों की संख्या में बड़ा इजाफा होने की संभावना है। एयरलाइंस ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इनमें सबसे ज्यादा उड़ानों के संचालन की अनुमति इंडिगो ने ली है। एयरलाइन ने इंदौर से 47 आने और 47 जाने वाली उड़ानों के संचालन की अनुमति ली है। हालांकि, फिलहाल किसी नए शहर के लिए सीधी उड़ान शुरू करने की घोषणा नहीं की गई है।

बागडोगरा के लिए ट्रांजिट उड़ान की अनुमति जरूर ली गई है। एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार ङ्क्षवटर शेड्यूल को लेकर एयरलाइंस अपने स्लॉट और संचालन की तैयारियों को अंतिम रूप दे रही हैं। इंडिगो का फोकस फिलहाल नए शहर जोडऩे के बजाय मौजूदा नेटवर्क पर उड़ानों की संख्या और कनेक्टिविटी बनाए रखने पर है। इसके चलते विंटर शेड्यूल में भी इंदौर एयरपोर्ट पर इंडिगो सबसे ज्यादा उड़ानों का संचालन करने वाली एयरलाइन बनी रहेगी।

नए शहर की सीधी कनेक्टिविटी का इंतजार

विंटर शेड्यूल में इंदौर से किसी नए शहर के लिए सीधी उड़ान की घोषणा नहीं होने से यात्रियों को नई कनेक्टिविटी के लिए अभी इंतजार करना होगा। हालांकि, मौजूदा उड़ानों और कनेक्टिंग रूट के जरिए देश के कई शहरों तक पहुंचने की सुविधा जारी रहेगी। आने वाले दिनों में एयरलाइंस समय और स्लॉट में कुछ बदलाव कर सकती हैं। अन्य एयरलाइंस के शेड्यूल अंतिम होने के बाद इंदौर से कुल उड़ानों और गंतव्यों की तस्वीर और साफ होगी।

नई एयरलाइंस का भी इंतजार

फिलहाल इंदौर से एयर इंडिया एक्सप्रेस, इंडिगो और एयर इंडिया का नियमित संचालन हो रहा है। फ्लाय 91 ने अनुमति ली है, लेकिन अभी संचालन शुरू नहीं किया है। स्टार एयर के भी इंदौर से उड़ान शुरू करने की संभावना है। एयरपोर्ट प्रबंधन अन्य एयरलाइंस के आने का भी इंतजार कर रहा है। इससे आने वाले समय में इंदौर की हवाई कनेक्टिविटी और मजबूत होने की उम्मीद है।

टर्मिनल-1 भी शुरू होने की उम्मीद

इंदौर एयरपोर्ट के पुराने टर्मिनल का नवीनीकरण कर तैयार किए गए टर्मिनल-1 का संचालन भी विंटर शेड्यूल के साथ शुरू होने की संभावना है। इसके शुभारंभ को करीब चार महीने हो चुके हैं। हालांकि, यहां सीआइएसएफ जवानों की तैनाती, साफ-सफाई और कुछ अन्य टेंडर संबंधी काम अभी बाकी हैं। काम पूरा होने के बाद इसका नियमित संचालन शुरू किया जा सकता है।