इंदौर

इंदौर में अफ्रीकन महिला कोकीन के साथ गिरफ्तार, स्टूडेंट वीजा पर मुंबई को बना रखा था घर

MP News: नारकोटिक्स सेल इंदौर की टीम ने किया गिरफ्तार, मुंबई के नालासोपारा क्षेत्र में स्टूडेंट वीजा पर रह रही थी अफ्रीकन महिला..

less than 1 minute read
Nov 20, 2025
इंदौर से कोकीन के साथ पकड़ी गई अफ्रीकन महिला। (फोेटो-patrika/कोकीन- सोशल मीडिया)

MP news: मुंबई से पहुंची अफ्रीकी देश कोट द आइवोर की 25 वर्षीय लिंडा पिता अनाबा को 31.85 ग्राम कोकीन पाउडर के साथ नारकोटिक्स सेल इंदौर की टीम ने गिरफ्तार किया है। कार्रवाई रेसीडेंसी एरिया में की गई। डीएसपी संतोष हाड़ा ने बताया, वह मुंबई के नालासोपारा क्षेत्र में स्टूडेंट वीजा पर रह रही थी। नारकोटिक्स विंग ने सूचना मिलने पर लिंडा को पकड़ा। कोकीन की कीमत 15 लाख से ज्यादा आंकी गई है।

ये भी पढ़ें

MP Tourism Tamia: मध्य भारत का छिपा स्वर्ग, टूरिज्म से लेकर एडवेंचर तक, सर्दियों में ‘स्विटजरलैंड’ सा मजा

यहां भी कार्रवाई

नीमच के सिंगोली में 522 किलो डोडाचूरा जब्त। कीमत करीब 78.30 लाख। शिवपुरी पुलिस ने 56 लाख की 280 ग्राम स्मैक। भोपाल पुलिस ने 9 ग्राम एमडी ड्रग्स, खरगोन पुलिस ने 5.47 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की। उधर, मंगलवार-बुधवार की रात हरदा पुलिस ने छोटी हरदा गांव में तस्कर महेश उर्फ पप्पू खिलेरी के यहां से 341 ग्राम एमडी पावडर जब्त किया। आरोपी फरार है। पुलिस के अनुसार मादक पदार्थ की कीमत लगभग 68.20 लाख रुपए है।

ये भी पढ़ें

बड़ा एक्शन! 143 कर्मचारियों पर गिरेगी गाज, छंटनी की उलटी गिनती शुरू

Published on:
20 Nov 2025 08:31 am
Also Read
View All

अगली खबर