
MP Tourism Tamia Tourism Place you must explore the hidden untouched beauty: जानें कैसे पहुचें, कहां रुकें, क्या खाएं? Winter Vacation के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन(फोटो: एमपी टूरिज्म)
MP Tourism Tamia: प्राकृतिक सौंदर्य का खजाना लुटाते पहाड़ और जंगलों के बीच बसा है पातालकोट। जिसका नाम सुनते ही एक रहस्य, गहराई और रोमांच सा दिमाग में घूम जाता है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि यहां पातालकोट की घाटी से कुछ ऊपर एमपी का Mini Hill Station भी है, जिसे सर्दियों में Mini Switzerland भी कहा जाता है। मध्य प्रदेश के दिल में बसे टूरिज्म प्लेस Tamia की खूबसूरती आपको और कहीं नहीं मिलेगी। मानसून के बाद नई-नवेली सी प्रकृति हरियाली से ऐसी फलती-फूलती है कि अपने सौंदर्य से हर टूरिस्ट का दिल जीत लेती है। वहीं सर्दियों के सीजन में यही हरियाली सोने सी चमकने लगती है। सर्दियों का सीजन जैसे ही शुरू होता है, तो Tamia को करीब से जानने वाले टूरिस्ट बार-बार यहां आने की प्लानिंग करने लगते हैं। भीड़-भाड़ और शोर-शराबे से दूर कुछ पल खामोशी से और अपनी मन मर्जी से बिताने के मिल जाएं, तो कहने ही क्या। घूमने के शौकीनों के लिए ये जगह एक दम परफेक्ट है। तो आइए चलें और तामिया के सौंदर्य में खो जाएं…
पूरी खबर पढ़ने के लिए लॉगिन करें।
बड़ी खबरें
View AllPatrika Special News
ट्रेंडिंग
