
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी
अटल बिहारी वाजपेयी का दिल्ली से गहरा और लंबा नाता रहा। आज भी कई पुराने पत्रकार, जनसंघ या भाजपा से जुड़े नेता बताते हैं कि दिल्ली में उनका पहला आवास 111 साउथ एवेन्यू था। वर्ष 1957 में बलरामपुर से जनसंघ की टिकट पर पहली बार लोकसभा चुनाव जीतने के बाद उन्हें यह फ्लैट आवंटित हुआ था, जो राष्ट्रपति भवन के काफी करीब है। इसके बाद वे मुख्य रूप से प्रेस क्लब के सामने 6 रायसीना रोड, फिर प्रधानमंत्री आवास (लोक कल्याण मार्ग) और जीवन के अंतिम दिनों तक 6-ए कृष्ण मेनन मार्ग के बंगले में रहे। 2018 में उनका निधन हुआ। इस तरह अटल जी ने लुटियंस दिल्ली में करीब छह दशक बिताए। शायद ही कोई अन्य नेता इतने लंबे समय तक इस प्रतिष्ठित इलाके में रहा हो।
पूरी खबर पढ़ने के लिए लॉगिन करें।
बड़ी खबरें
View AllPatrika Special News
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
