इंदौर

बंद पन्नी के पास मंडरा रहें थें कुत्ते, महिलाओं ने हिम्मत जुटाकर पन्नी खोली तो उनके रोंगटे खड़े हो गए

MP News: औद्योगिक नगरी पीथमपुर के सेक्टर-एक थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदावन कॉलोनी में एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया।
less than 1 minute read
May 05, 2026
mp news
mp news (source: AI Image)

MP News: सोमवार दोपहर के समय कचरा बीनने वाली महिलाओं की नजर एक पन्नी पर पड़ी, जिसके आसपास कुत्ते मंडरा रहे थे। पहले तो इसे सामान्य कचरा समझा गया, लेकिन कुत्तों की हरकत देखकर को शक हुआ। जब उन्होंने हिम्मत जुटाकर पन्नी खोली, तो अंदर का दृश्य देख उनके रोंगटे खड़े हो गए, एक नवजात बच्ची, जिसे बेरहमी से पन्नी में बांधकर फेंक दिया गया था। यह दृश्य इतना दर्दनाक था कि वहां मौजूद हर व्यक्ति कुछ पल के लिए स्तब्ध रह गया।

खबर के प्रमुख बिंदु

  • नवजात बच्ची को पन्नी में बांधकर फेंका
  • कचरा के ढेर में मिली नवजात की लाश
  • पुलिस कर रही जांच

जानकारी के अनुसार, औद्योगिक नगरी पीथमपुर के सेक्टर-एक थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदावन कॉलोनी में सोमवार दोपहर एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस

महिलाएं घबरा गईं और तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई। हर किसी की जुबान पर एक ही सवाल था, आखिर इस मासूम का कसूर क्या था? सूचना मिलते ही पुलिस हेल्पलाइन 112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने नवजात बालिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है और मामले में अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

सीसीटीवी की मदद से तलाश

पुलिस का कहना है कि घटना को गंभीरता से लेते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही क्षेत्र के अस्पतालों, क्लीनिकों और दाईयों के रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि नवजात को यहां फेंकने वाला कौन है। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
05 May 2026 01:25 pm
Published on:
05 May 2026 01:24 pm