इंदौर

एमपी के इस शहर में बनेगा ‘वंदे भारत हब’, 95 करोड़ में होगा तैयार

Vande Bharat: मध्यप्रदेश के इंदौर मेें वंदे भारत के लिए दो नई पिट लाइन बनाने की स्वीकृति दी गई है।

1 minute read
Jan 17, 2026
फोटो सोर्स- पत्रिका

Vande Bharat: मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। पश्चिम रेलवे ने इंदौर से चलने वाली नई वंदे भारत ट्रेन के संचालन को लेकर अहम फैसला लिया है। महू रेलवे स्टेशन के पास वंदे भारत के लिए दो नई पिट लाइन बनाने की स्वीकृति दे दी गई है। इसके साथ ही महू रेलवे स्टेशन वंदे भारत ट्रेन का प्रमुख मेंटनेंस और संचालन केंद्र बनने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है।

95 करोड़ की लागत से तैयार होगा हब

रेलवे सूत्रों के मुताबिक, भविष्य में इंदौर से प्रस्तावित नई वंदे भारत ट्रेन का परिचालन महू रेलवे स्टेशन से किया जाएगा। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे बोर्ड ने महू स्टेशन पर दो नई पिट लाइन और एक अत्याधुनिक तकनीक से लैस शेड के निर्माण को मंजूरी दी है। इस पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 94 करोड़ 50 लाख रुपए खर्च होंगे।

बता दें कि, महू रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत के लिए एक पिट लाइन मौजूद है। दो नई पिट लाइन बनने के बाद यहां कुल तीन पिट लाइन हो जाएंगी। इससे वंदे भारत ट्रेनों की साफ-सफाई, नियमित मेंटेनेंस और रखरखाव का काम पूरी तरह महू स्टेशन पर ही किया जा सकेगा। इसके अलावा अन्य ट्रेनों की भी साफ-सफाई और मेंटेनेंस कीसुविधा यहां विकसित की जाएगी।

क्या बोले रेल प्रबंधक

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अश्विनी कुमार ने बताया कि महू रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन के लिए दो नई पिट लाइन, शेड और जरूरी तकनीकी सुविधाओं के लिए रेलवे बोर्ड ने 94 करोड़ रुपए से अधिक की राशि स्वीकृत की है। इससे न केवल बंदे भारत का संचालन सुचारू होगा, बल्कि महू स्टेशन की अहमियत भी बढ़ेगी। इस फैसले से इंदौर और आसपास के यात्रियों को भविष्य में बेहतर, तेज और सुविधाजनक रेल सेवा मिलने की उम्मीद है।

Published on:
17 Jan 2026 08:42 pm
Also Read
View All

अगली खबर