इंदौर

एक्टिव होने वाला है मानसून, अगले दो दिनों में जमकर होगी बारिश

MP Weather News: आने वाले कुछ दिनों में प्री मानसून गतिविधियां होंगी। पिछले दस वर्ष के रिकार्ड के अनुसार जून में 44.8 डिग्री तक अधिकतम तापमान पहुंचा है।

less than 1 minute read
Jun 11, 2025
MP Weather N ews, pre-monsoon activity in mp (फोटो सोर्स: पत्रिका)

MP Weather: दक्षिण पश्चिमी मानसून एक-दो दिन में आगे बढ़ने वाला है। आने वाले कुछ दिनों में प्री मानसून गतिविधियां होंगी। तेज आंधी के साथ जमकर बारिश के आसार हैं। गुरुवार से ही मौसम बदल सकता है। आने वाले तीन-चार दिनों में मध्यप्रदेश के कई शहरों में बारिश का दौर देखने को मिलेगा।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को दिन का तापमान 40.4 व रात का तापमान 26.2 डिग्री दर्ज हुआ। इस सीजन में जून में पहली बार तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंचा है। अचानक तापमान बढ़ने और तेज धूप-उमस से लोग बेहाल रहे। शाम को इंदौर शहर के पश्चिमी क्षेत्र में बारिश भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों तक इसी तरह तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी। पिछले दस वर्ष के रिकार्ड के अनुसार जून में 44.8 डिग्री तक अधिकतम तापमान पहुंचा है। फिलहाल

28 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा

मंगलवार को दक्षिण-दक्षिण पश्चिमी हवा 20 से 28 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली। एक सप्ताह से चक्रवातीय सिस्टम के कारण हवा की दिशा उत्तर पश्चिम भी रही। इसके बाद यह दक्षिण पश्चिम होने लगी है।

12 जून से बढ़ेगी मानसूनी गतिविधियां

भारत मौसम विज्ञान विभाग भोपाल की वैज्ञानिक डॉ. दिव्या सुरेंद्रन के अनुसार इंदौर में 2 एमएम बारिश दर्ज हुई है। कई जिलों से हीट वेव चल रही है। दो से तीन दिन तक एक से दो डिग्री तापमान बढ़ने की संभावना रहेगी। उप्र व छग में चक्रवातीय सिस्टम सक्रिय है, जिससे खंडवा खरगोन में बारिश की संभावना बनी है। अन्य जगह मौसम ड्राय रहेगा। 12 जून से प्री मानसून गतिविधियां तेज होने की संभावना है, जो 14 जून के आसपास बढ़ सकती है।

Updated on:
11 Jun 2025 09:42 am
Published on:
11 Jun 2025 09:21 am
Also Read
View All

अगली खबर