इंदौर

MPPSC 2026: अप्रैल तक बढ़ सकते राज्य सेवा परीक्षा 2026 के पद

MPPSC 2026: नियमों के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम घोषित होने से पहले तक पदों की संख्या बढ़ाई जा सकती है.....

2 min read
Feb 11, 2026
MPPSC 2026 प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source - Patrika)

MPPSC 2026: मप्र लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा में लगातार कम पदों पर निकल रही भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों में नाराजगी बढ़ रही है। राज्य सेवा परीक्षा-2026 के लिए आयोग ने सिर्फ 155 पदों पर विज्ञापन निकाला है। यह सिलसिला कोई नया नहीं है, बल्कि पिछले तीन सालों से राज्य सेवा परीक्षा में 200 से कम पद ही दिए जा रहे हैं।

बावजूद अभ्यर्थियों के लिए एक राहत की उम्मीद अब भी बनी हुई है। 26 अप्रेल को राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 प्रस्तावित है। विशेषज्ञों का कहना है कि नियमों के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम घोषित होने से पहले तक पदों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। यदि शासकीय विभाग अपनी-अपनी ओर से पदों की मांग आयोग को भेजते हैं तो अप्रेल के अंत तक नए पद जोड़े जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें

Mahakal: 15 फरवरी को मध्यरात्रि तक खुले रहेंगे पट, 16 को दिन में होगी ‘भस्म आरती’

पद बढऩे के कैसे बने आसार

विशेषज्ञ बताते हैं कि ऐसा पहले भी हो चुका है। साल 2024 की राज्य सेवा परीक्षा में शुरुआत में सिर्फ 60 पदों का विज्ञापन जारी किया था। बाद में विभिन्न विभागों की मांग आने पर 50 पद और जोड़कर कुल 110 पदों पर भर्ती की गई। इसी आधार पर माना जा रहा है कि इस बार भी पद बढऩे की संभावना है।

3 साल से 200 से कम पद

साल 2024 में केवल 110 पद
साल 2025 में 158 पद
साल 2026 में 155 पद

घटते पदों का असर, कम हो गए आवेदन

राज्य सेवा प्री परीक्षा 2022 में 427 पद थे। 2 लाख 75 हजार आवेदन आए। 2019 से 2021 के बीच हर वर्ष 3 लाख आवेदन होते थे। राज्य सेवा परीक्षा 2023 में 283 पदों पर ढाइ लाख आवेदन आए। 2024 में 110 पदों पर 1 लाख 83 हजार आवेदन हुए। पहली बार आवेदन 2 लाख से नीचे आए। 2025 में 158 पदों पर आवेदन 1 लाख 18 हजार रह गए।

ये भी पढ़ें

होली से पहले ‘स्पेशल ट्रेनों’ का हो गया ऐलान, चेक करें रूट और टाइमिंग

Published on:
11 Feb 2026 01:02 pm
Also Read
View All

अगली खबर