इंदौर

NEET-UG : एमपी की 6020 MBBS सीटों पर कड़ा मुकाबला, 10 साल में कटऑफ दोगुना

MP 6020 MBBS Seats : पिछले साल के मुकाबले इस बार क्वालिफाइंग कटऑफ 69 अंक बढ़े। सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों की मेरिट ऊपर जाएगी।
2 min read
NEET UG Fierce Competition
NEET UG Fierce Competition (एमपी की 6020 MBBS सीटों पर कड़ा मुकाबला Photo Source- patrika)

MP News : अब तक माना जाता था नीट यूजी में 600 अंक हैं तो सरकारी मेडिकल कॉलेज मिल जाएगा। लेकिन री-नीट यूजी के रिजल्ट ने कॉलेजों में दाखिले का गणित बदल दिया है। इस बार सिर्फ क्वालिफाइंग कटऑफ ही नहीं बढ़ा, प्रतियोगिता का स्तर भी एक दशक में सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा। सामान्य वर्ग की न्यूनतम पात्रता कटऑफ 144 से 213 अंक हो गई। यानी, एक ही साल में 69 अंकों की छलांग। एससी-एसटी वर्ग में भी यह 113 से 177 अंक पहुंच गई। विशेषज्ञों का कहना है, क्वालिफाइंग कटऑफ बढ़ने से सरकारी-निजी कॉलेजों की मेरिट ऊपर जाएगी। बीएएमएस, बीएचएमएस, बीयूएमएस, बीडीएस और अन्य कोर्स पर भी असर दिखेगा।

एमपी में 6020 सीटों की तुलना में कई गुना बढ़े अभ्यार्थी

10 साल के क्वालिफाइंग कटऑफ पर नजर डालें तो जनरल और ईडब्ल्यूएस का कटऑफ 117 से 162 अंक के बीच था। 2025 में 117 से 144 अंक और इस बार 213 हो गया। सबसे कम 2022 में 117 अंक था। एससी-एसटी के लिए भी पिछले वर्षों में कटऑफ 93 से 127 अंक के बीच रहा। इस बार 177 अंक है। सबसे कम 2022 में 93 रहा है। ऐसे में 600 अंक लाने वाले छात्रों के लिए यह स्कोर इस साल कई राज्यों में बॉर्डर लाइन बन सकता है। मध्य प्रदेश में सरकारी कॉलेज में 3020 और निजी में 3000 एमबीबीएस सीटें हैं। सीटों की तुलना में कई गुना अभ्यार्थी बढ़ने से मेरिट का ऊपर जाना तकरीबन तय है।

भोपाल-ग्वालियर, जबलपुर में भी बढ़ेगी मेरिट

एम्स भोपाल, एमजीएम इंदौर, गजराराजा ग्वालियर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जबलपुर, श्यामशाह रीवा में इस साल अधिक मेरिट पर प्रवेश मिल सकता है। दतिया, विदिशा, रतलाम, खंडवा, छिंदवाड़ा, सतना, शिवपुरी, सिवनी, नीमच और श्योपुर जैसे नए गवर्नमेंट कॉलेजों में भी कटऑफ ऊपर जाने के संकेत हैं।

इंदौर में कड़ा मुकाबला

एमपी में सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले शहरों में इंदौर टॉप पर है। यहां 1100 एमबीबीएस सीटें हैं। सरकारी एमजीएम मेडिकल कॉलेज की 240 सीटों पर ज्यादा मारामारी रहती है। यहां 1-1 अंक का अंतर हजारों रैंक का अंतर पैदा कर सकता है।

प्रदेश में इस साल की संभावित क्लोजिंग रैंक

इस बार संभावित क्लोजिंग अंक श्रेणी

सरकारी कॉलेज--------------प्राइवेट कॉलेज

-सामान्य-55-60 हजार----1.30 लाख से 1.40 लाख
-ओबीसी-57-61 हजार----1.35 लाख से 1.42 लाख
-ईडब्ल्यूएस-58-65 हजार----सीट जनरल में गिनी जाती है
-एससी-1.95 लाख-2.05 लाख----3.30 लाख से 3.50 लाख
-एसटी-3.60 लाख-3.80 लाख----5.40 लाख से 5.60 लाख

इस बार संभावित क्लोजिंग अंक

श्रेणी-------सरकारी--------प्राइवेट

-जनरल---610-620+---470-485+
-ओबीसी---570-600+---465-475+
-ईडब्ल्यूएस---540-550+---लागू नहीं
-एससी---430-450+---310-330+
-एसटी---340-350+---230-250+

Updated on:
20 Jul 2026 07:30 am
Published on:
20 Jul 2026 07:30 am