इंदौर

No Car Day : साइकिल पर नजर आए मेयर, ई-बाइक पर कलेक्टर, इंदौर में नहीं चल रही एक भी कार

देश के सबसे स्वच्छ इंदौर में आज पूरा शहर No Car Day मना रहा है। पर्यावरण संरक्षण और ट्रैफिक में सुधार की दिशा में शहर द्वारा एक पहल की गई है। कलेक्टर ई-बाइक पर सवार होकर कलेक्टरेट पहुंचे तो वहीं महापौर साइकिल पर नगर निगम जाते नजर आए।

2 min read

No Car Day : अपने शहर के हित में नए-नए कीर्तिमान स्थापित करने वाला देश के सबसे स्वच्छ और मध्य प्रदेश का आर्थिक शहर इंदौर ने आज पर्यावरण संरक्षण और ट्रैफिक में सुधार की दिशा में बड़ी पहल करते हुए रविवार को शहर में 'नो कार डे' मना रहा है। 'नो कार डे' को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन से लेकर आमजन तक अपना पूरा सहोयग देते नजर आ रहे हैं। इसका परिणाम ये है कि इंदौर कलेक्टर ई-बाइक पर सवार होकर कलक्ट्रट पहुंचे तो वहीं इंदौर महापौर साइकिल से दफ्तर जाते दिखे। यही नहीं, सड़क पर आज एक भी कार चलती नजदर नहीं आ रही है। लोग या तो टू-व्हीलर से यात्रा कर रहे हैं या पब्लिक ट्रांसपोर्ट से।

यही नहीं, इंदौर नगर निगम और एआईसीटीसीएल की ओर से लोगों की यात्रा सुगम बनाने के लिए बीआरटीएस के पूरे मार्ग पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुलभ व्यवस्था तो कर ही रखी है, साथ ही माय बाइक और ई-रिक्शा भी जगह-जगह उपलब्ध कराए गए हैं।

कलेक्टर ने की शुरुआत

कलेक्टर आशीष सिंह ने रविवार सुबह ई-बाइक पर हेलमेट लगाए कलेक्टोरेट पहुंचे और शहर में नो कार डे की शुरुआत की। इस मौके पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने नागरिकों से अपील की कि, वे पर्यावरण संरक्षण और वायु गुणवत्ता सुधार में सहयोग करें।

इन इलाकों से मिलेगी ट्रांसपोर्ट व्यवस्था

नगर निगम और एआईसीटीसीएल द्वारा बीआरटीएस के विभिन्न चौराहों पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट के साथ ही माय बाइक और ई रिक्शा की व्यवस्था की गई है। ये व्यवस्था निरंजनपुर चौराहा, स्कीम नंबर 78 चौराहा, शालीमार टाउनशिप, सत्य सांई चौराहा, विजय नगर चौराहा, रसोमा चौराहा, सी 21 मॉल, एमआर-9 चौराहा, एलआई चौराहा, इंडस्ट्री हाउस चौराहा, गिटार वाला चौराहा, पलासिया चौराहा, गीता भवन चौराहा, शिवाजी वाटिका चौराहा, जीपीओ चौराहा, नेहरू स्टेडियम चौराहा, नौलखा चौराहा, भंवरकुआं चौराहा, विष्णुपुरी चौराहा और राजीव गांधी चौराहे पर उपलब्ध होगी।

बीआरटीएस पर कार नहीं चलेंगी

इसके अलावा, शहर के मध्य क्षेत्र और प्रमुख मार्ग बीआरटीएस पर सुबह 9:00 बजे से 12:30 बजे तक और शाम को 5:30 से 7:30 बजे तक विभिन्न गतिविधियां संचालित की जाएंगी। इन गतिविधियों में लवलखा चौराहा पर बैंड, नुक्कड़ नाटक, शिवाजी वाटिका पर ओपन और कैनवास, पलासिया चौराहा पर नुक्कड़ नाटक, एलआईजी चौराहा पर फ्लैश माब, एमआर- 9 चौराहे पर बैंड और नुक्कड़ नाटक और विजयनगर चौराहे पर बैंड नुक्कड़ नाटक शामिल हैं। नो कार डे का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण और वायु गुणवत्ता सुधार के प्रति जागरूक करना है। इस दिन लोगों से अपील की गई है कि वे अपनी कारों का उपयोग न करें और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें। इससे न केवल वायु प्रदूषण कम होगा बल्कि यातायात की समस्या भी कम होगी।

Updated on:
22 Sept 2024 12:17 pm
Published on:
22 Sept 2024 12:16 pm
Also Read
View All

अगली खबर