इंदौर

बड़ी खबर: अब शासन की अनुमति के बिना स्कूलों में बढ़ाई गई फीस, तो होगी कार्रवाई

-शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक...
2 min read
• •
Updated: 10 Mar 2021, 11:22 AM IST
gettyimages-1205258230-170667a.jpg
Now schools

इंदौर। स्कूल शिक्षा विभाग (schools) नें अभिभावकों को बड़ी खुशखबरी दी है। जी हां अब स्कूलों में लगातार बढ़ती फीस को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। अब स्कूल संचालकों (schools fess) को फीस बढ़ाने का कारण बताना होगा। शासन की अनुमति के बगैर अगर फीस बढ़ाई गई तो स्कूल के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। बीते दिन शहर में स्कूली शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली, जिसमें ये फैसला लिया गया।

इस साल नहीं बढ़ेगी फीस

इस पूरी बैठक में कई मुद्दों पर बात की गई। जिसमें स्कूलों में कोरोना के संक्रमण के बीच फीस बढ़ाने की लगातार मिल रही शिकायतों पर भी चर्चा हुई। शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया कि इस साल किसी भी स्कूल में फीस नहीं बढ़ाई जाएगी। साथ ही इस बात पर भी सहमति बनी है कि 10वीं-12वीं की परीक्षा ऑफलाइन ही कराई जाएंगी। बता दें ये बैठक लगातार बढ़ रहे कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद हुई है।

लेनी होगी अनुमति

स्कूलों के अगले सत्र में यदि कोई भी स्कूल फीस बढ़ाता है तो इसके लिए उसे पहले शासन की अनुमति लेना होगी। इसके बाद फीस बढ़ाने का कारण भी बताना होगा। बैठक में ये निर्णय लिया गया कि लोकल कक्षाओं की परीक्षा निजी स्कूल अपने हिसाब से ऑनलाइन या ऑफलाइन ले सकते हैं लेकिन पूरी तरीके से कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जाए।

Published on: