इंदौर

क्राइम ब्रांच के हेड कांस्टेबल का अश्लील वीडियो वायरल! पुलिस महकमे में हलचल, जांच शुरू

Obscene Video Viral: इंदौर में एक कथित पुलिसकर्मी का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही सनसनी फैल गई है। वीडियो में दिख रहे व्यक्ति को क्राइम ब्रांच का हेड कांस्टेबल बताया जा रहा है।
2 min read
Mar 20, 2026
Obscene Video Viral from indore said to be crime branch head constable investigation started MP News
Obscene Video Viral of alleged crime branch head constable (फोटो- Patrika.com)

MP News: इंदौर शहर में सोशल मीडिया पर वायरल एक अश्लील वीडियो ने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है। बुधवार-गुरुवार से प्रसारित हो रहे इस वीडियो में एक युवक घर के बरामदे में आपत्तिजनक हरकत करते दिखाई दे रहा है। वायरल पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति क्राइम ब्रांच का हेड कांस्टेबल है। हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अब तक इस संबंध में कोई औपचारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।

वायरल वीडियो में युवक अश्लील इशारे करता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर इसे सदर बाजार इलाके की पुलिस लाइन का बताया जा रहा है। कुछ पोस्ट में आरोप लगाया गया है कि आरोपी हेड कांस्टेबल कई दिनों से इस तरह की हरकतें कर रहा था और आसपास के रहवासी उसकी गतिविधियों से परेशान थे। यह भी आरोप लगाए जा रहे हैं कि वह कथित रूप से भाजपा नेताओं और अधिकारियों के नाम का हवाला देकर लोगों को धमकाता था।

समय के साथ और भी संदिग्ध होती गई गतिविधियां

स्थानीय स्तर पर यह चर्चा तेजी से फैल रही है कि आरोपी की संदिग्ध हरकतों को शुरू में आसपास रहने वाले कई परिवारों ने गंभीरता से नहीं लिया और उन्हें नजरअंदाज कर दिया। लोगों का मानना था कि यह मामूली व्यवहार है, लेकिन समय के साथ उसकी गतिविधियां और भी संदिग्ध होती गईं। खासतौर पर पुलिस लाइन के क्वार्टरों में नाबालिग लड़कियों और युवतियों के रहने से परिवारों की चिंता बढ़ने लगी।

इसी बीच एक सतर्क परिवार ने उसकी गतिविधियों को रिकॉर्ड करने का फैसला लिया और कथित तौर पर वीडियो बना लिया। बाद में इस वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा कर दिया गया, जिसके बाद मामला तेजी से चर्चा में आ गया। हालांकि, अब तक इन आरोपों और वीडियो की प्रामाणिकता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान की जा रही

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक युवक अश्लील कृत्य करता दिखाई दे रहा है। वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान की जा रही है। यदि जांच में संबंधित व्यक्ति पुलिसकर्मी पाया जाता है तो उसे लाइन अटैच कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि तथ्य सामने आने के बाद ही आगे की विधिक कार्रवाई तय की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है। (MP News)

Updated on:
20 Mar 2026 11:08 am
Published on:
20 Mar 2026 11:07 am