इंदौर

पुलिसकर्मी ने छुए भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के पैर, MP में राजनीतिक बवाल, जानिये मामला

पीएम मोदी के जन्मदिवस पर इंदौर के गांधी हाल में लगाई पेंटिंग एग्जीबिशन का शुभारंभ गया। इस मौके पर घटित एक घटना ने एक बार फिर इंदौर पुलिस की किरकिरी कर दी है।
2 min read
• •
Updated: 18 Sep 2021, 9:48 PM IST
News
पुलिसकर्मी ने छुए भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के पैर, MP में राजनीतिक बवाल, जानिये मामला

इसी बीच शुक्रवार को पीएम मोदी के जन्मदिवस पर इंदौर के गांधी हाल में लगाई पेंटिंग एग्जीबिशन का शुभारंभ गया। इस मौके पर घटित एक घटना ने एक बार फिर इंदौर पुलिस की किरकिरी कर दी है। दरअसल, कार्यक्रम स्थल पर खाकी वर्दी में एक पुलिसकर्मी ने बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की चरण वंदना कर दी। इसकी कुछ तस्वीरें सामने आने के बाद पुलिस के आला अफसर भी हैरान रह गए। हालांकि, भाजपा के सूत्रों की मानें, तो कैलाश विजयवर्गीय को भी इस बारे में खबर नहीं थी कि, पुलिसकर्मी अचानक उनके पैर छू लेंगे। यही वजह रही कि, जैसे ही पुलिसकर्मी ने उनके पैर छुए, तो वो भी हैरत में पड़ गए और पुलिसकर्मी को इशारों से दूर भी किया।

कांग्रेस ने पुलिस पर उठाए सवाल

हालांकि, इस मामले ने तूल पकड़ने में भी देर नहीं की और कांग्रेस ने पुलिस के इस रवैय्ये पर सवाल खड़े करना शुरु कर दिये हैं। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव राकेश सिंह यादव ने पुलिस के रवैये को शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि, इंदौर अपराधियों की राजधानी बनकर देश के अपराध जगत में छठे नंबर पर सुशोभित हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि, इंदौर पुलिस भाजपा नेताओं की चरणवंदना करके रोज़ी-रोटी चलाने में लगा है। उन्होंने पुलिस का बायोडाटा बताते हुए कहा कि, मंत्रियों की सिफारिश के बाद ही अनेक पदों पर कायम पुलिस अधिकारी कागज के शेर बने हुए हैं, लेकिन जब ये किसी दुर्दांत अपराधी को देखते हैं, तो ढेर हो जाते हैं।

प्रदेश सचिव राकेश सिंह ने ये भी कहा कि, अपराधियों को पकड़ना तो दूर इंदौर पुलिस अपराधियों के इलाकों के आस-पास भी नहीं भटकती। यादव ने आरोप लगाया कि इंदौर पुलिस के पास महज कुछ काम है ज़मीन घोटाला, एडवाइज़री, मसाज पार्लर पर कार्रवाई, वाहनों के चालान और डकैती की योजना बनाते हुए अपराधियों को गिरफ़्तार करना और भाजपा नेताओं की चरणवंदना करना।


कांग्रेस की सीएम से अपील

कांग्रेस के प्रदेश सचिव राकेश सिंह ने मांग करते हुए कहा कि, मुख्यमंत्री को इंदौर में पुलिस थानों का नाम बदलकर पुलिस व्यापार केंद्र रख देना चाहिए। क्योंकि, इंदौर को अपराध और अपराधियों की राजधानी बनाकर देश में बदनाम करने के लिए ज़िम्मेदार इंदौर पुलिस के कागजी अफसर हैं। वहीं, दूसरी तरफ इंदौर पुलिस की चरण वंदना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। आमजन भी पुलिस के इस रवैय्ये को लेकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

जानलेवा लापरवाही का LIVE VIDEO

Published on: