इंदौर

कनाडा हिंसा का एमपी में विरोध, ‘PM जस्टिन ट्रुडो मुर्दाबाद’ लिखे पोस्टर इस शहर की सड़कों पर लगे

Protest on Canada Violence : कनाडा में भारतीय नागरिकों और मंदिरों पर हो रहे हमलों का विरोध भारत में तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में कांग्रेस ने अनोखे ढंग से विरोध जताया। कांग्रेस ने शहर की सड़कों पर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो के पोस्टर चिपका दिए हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Nov 2024, 4:46 PM IST
Protest on Canada Violence

Protest on Canada Violence : कनाडा में भारतीय नागरिकों और मंदिरों पर हो रहे हमलों का विरोध भारत में तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में कांग्रेस ने अनोखे ढंग से विरोध जताया। कांग्रेस ने शहर की सड़कों पर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो के पोस्टर चिपका दिए हैं। खास तौर पर सड़कों की जेबरा क्रासिंग पर चस्पा इन पोस्टरों पर से लोग गुजरते हुए सड़क पार कर रहे हैं। साथ ही, वाहन भी इन्हीं पर से गुजर रही हैं। यही नहीं पोस्टरों पर 'जस्टिन ट्रुडो मुर्दाबाद' लिखा हुआ है। इसी के साथ कांग्रेस ने केंद्र सरकार से मांग की है कि कनाडा को 'आतंकवादी समर्थक देश' घोषित करें।

इस संबंध में जिला कांग्रेस सेवादल के कार्यकारी अध्यक्ष विवेक खंडेलवाल, सूचना अधिकार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गिरीश जोशी और देवेंद्र सिंह यादव का कहना है कि कनाडा अब भारत-विरोधी गतिविधियों का अड्डा बन चुका है। खालिस्तानी आतंकियों को वहां की सरकार का समर्थन प्राप्त है, जिसके चलते भारतीय समुदाय और हिंदू मंदिरों पर हमले हो रहे हैं।

कनाडा को आतंकवादी समर्थक देश घोषित करें केंद्र सरकार- कांग्रेस

उन्होंने कहा कि, हाल ही में खालिस्तानी समर्थकों द्वारा एक दिन में दो हिंदू मंदिरों पर हमले किए गए, जिसमें महिलाओं और बच्चों के साथ दुर्व्यवहार किया गया। यही नहीं, कई बार भारत विरोधी नारे तक लगाए गए। कांग्रेस ने इंदौर के प्रमुख चौराहों पर ट्रुडो के पोस्टर लगाकर जनता को ये संदेश दिया कि वे इस मुद्दे पर ध्यान दें। कांग्रेस का कहना है कि केंद्र सरकार को तत्काल कनाडा को आतंकवादी समर्थक राष्ट्र की सूची में शामिल करना चाहिए और वहां रह रहे भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।

Updated on:
5 Nov 2024, 4:46 PM IST
Published on: