
Sonam Raghuvanshi news: मध्य प्रदेश के इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले (Raja Raghuvanshi murder case) में बड़ा अपडेट सामने आया है। जानकारी के लिए बता दें कि पहली बार सोनम मीडिया के सामने आई है। बता दें कि इस पूरे मामले में राजा के बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने बड़े सवाल खड़े किए थे। बड़े भाई का आरोप था कि भाई राजा की हत्या में सशर्त जमानत पर छूटी आरोपी सोनम रघुवंशी कहीं नेपाल भाग गई है। इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए। इन सभी बातों का सोनम ने खंडन किया है।

कोर्ट से वकीलों के साथ बाहर निकलती सोनम रघुवंशी
इस पूरे मामले में सोनम रघुवंशी ने मीडिया से कहा कि वह नेपाल नहीं भागी है। सब मेरे बारे में झूठ बोल रहे हैं। मैं लोगों से यही कहूंगी कि इन बातों पर भरोसा नहीं करें सब अफवाह है। इंदौर जाने के सवाल पर सोनम ने कहा कि मैं अभी इंदौर नहीं जाऊंगी। सोनम ने कहा कि में जिला कोर्ट द्वारा दी गई जमानत शर्तों का पालन कर रही हूं इसलिए इंदौर नहीं जाऊंगी।
सोनम ने आगे कहा कि मैं शिलांग में रहकर जमानत शर्तों का पालन कर रही हूं। शिलांग में कहां रह रही है और कैसे खर्चा चल रहा है, इस सवाल पर सोनम ने कहा कि सुरक्षा कारण से यह नहीं बता सकती हूं कि मैं कहां रह रही हूं। सोनम ने कहा कि रही खर्चे की बात तो वह मेरा व्यक्तिगत मामला है। मैं यह नहीं बता सकती हूं। लेकिन यह कहूंगी कि मैं जमानत शर्तों का पूरा पालन कर रही हूं।
आरोपी सोनम को निचली अदालत ने पुलिस की गलतियों की चलते सशर्त जमानत दी थी। इसके बाद ही मेघालय पुलिस ने इसे चुनौती देने की बात कही थी। इसके अनुसार मेघालय पुलिस ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी सोनम की जमानत का विरोध किया था और जमानत को खारिज करने की अपील की थी। इसमें लगातार सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है।
राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में राजा के भाई विपिन रघुवंशी इस केस में सीबीआई जांच चाहते हैं। उनका कहना है कि जब एक लड़की टि्वशा मामला) से जुड़े मामले में सीबीआई जांच हो सकती है, तो लड़के के मामले में क्यों नहीं। उनका तर्क है कि यह मामला भी बेहद चर्चित है और इसमें दूसरे राज्य का भी एंगल जुड़ा हुआ है। ऐसे में राजा रघुवंशी हत्याकांड की सीबीआई जांच कराई जानी चाहिए।
बीते साल 11 मई 2025 को इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की शादी सोनम रघुवंशी से हुई थी। जिसके कुछ दिन बाद ही दोनों हनीमून के लिए मेघालय गए थे। कुछ दिन बाद 23 मई को दोनों के लापता होने के बाद पुलिस ने तलाश शुरू की थी। तीन जून को राजा का शव एक खाई में मिला था। बाद में जांच के दौरान पुलिस ने हत्या की साजिश का खुलासा करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जांच में सोनम रघुवंशी की भूमिका सामने आने के बाद उसे भी आरोपी बनाया गया था।