Road widening: हाई कोर्ट का बंधन खत्म होने के बाद अब एक-दो दिन में छावनी में 60 फीट सड़क चौड़ाई के हिसाब से नगर निगम बड़ी कार्रवाई करेगा।
Road Widening: लंबे समय से चौड़ाई के झगड़े में फंसी इंदौर छावनी रोड को 60 फीट चौड़ा करने की तैयारी हो गई है। आज सुबह नगर निगम जनकार्य विभाग, रिमूवल विभाग और बिल्डिंग परशिन शाखा के अपर आयुक्तों ने मधुमिलन चौराहा से छावनी होते हुए जगन्नाथ धर्मशाला तक बनने वाली रोड का निरीक्षण किया। अब एक-दो दिन में रोड के बाधक निर्माण तोडऩा शुरू किए जाएंगे। इसके लिए दोपहर में बीओ और बीआइ भी रणनीति बनाएंगे कि 204 बाधाओं में तोडफ़ोड़ की कार्रवाई कैसे व किस तरफ से शुरू हो।
मास्टर प्लान के तहत मधुमिलन चौराहा से छावनी होते हुए जगन्नाथ धर्मशाला तक सड़क चौड़ीकरण होना है। मास्टर प्लान में रोड की चौड़ाई 80 फीट है, जिसके हिसाब से निशान भी लगए गए है। रहवासियों के विरोध पर विधायक गोलू शुक्ला ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से लेकर नगरीय आवास एवं विकास विभाग के अफसरों से बात कर रोड की चौड़ाई 60 फीट करवा दी। उन्हें 10 दिन का समय दिया था स्वयं ही अपने मकानदु कान के बाधक निर्माण हटा ले। ये मियाद अब खत्म हो गई जिस पर निगम कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है।
आज सुबह निगमायुक्त क्षितिज सिंघल के निर्देश पर अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर, आकाश सिंह व प्रखर सिंह ने निरीक्षण किया। तब तय किया कि एक-दो दिन में रोड के बाधक निर्माण निगम की जेसीबीपो कलेन से तोडऩा शुरू किए जाएंगे। आज दोपहर तक बीओ व बीआई अपनी रिपोर्ट बनाकर देंगे।
निगम के अपर आयुक्तों ने छावनी के साथ लक्क्ष्मीबाई प्रतिमा से जिंसी चौराहा तक बनने वाली रोड का भी निरीक्षण किया। इस रोड की भी चौड़ाई घटाकर 80 से 60 फीट कर दी गई है। इसके चलते लोग स्वयं ही तोडफ़ोड़ कर रहे हैं। इसके अलावा गुटकेश्वर महादेव मंदिर किला मैदान रोड से जूना रिसाला होते हुए सदर बाजार तक 60 फीट चौड़ी बनने वाली रोड का निरीक्षण भी अपर आयुक्तों ने किया, क्योंकि पर सेंट्रल लाइन डालने के साथ बाधक निर्माण चिन्हित हो गए हैं। बाधक निर्माण हटाकर रोड चौड़ीकरण शुरू करने की तैयारी है।
मास्टर प्लान में मधुमिलन चौराहा से छावनी होते हुए जगन्नाथ धर्मशाला तक रोड 80 फीट चौड़ी है, जिसके हिसाब से निगम ने मकान-दुकान के बाधक निर्माण चिन्हित किए हैं। रोड चौड़ीकरण में 204 से ज्यादा बाधा है। अब रोड के 60 फीट चौड़ा बनाने के चलते ही बीओ अंकेश बिरथरिया आज देखेंगे कि तोडफ़ोड़ की कार्रवाई किस तरह करना है।
छावनी रोड की चौड़ाई 60 फीट करने के बावजूद कुछ लोग हाईकोर्ट चले गए थे। इस पर हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने स्टे दिया था, लेकिन बाद में हाईकोर्ट की डबल बेंच ने स्टे को रद्द कर दिया है। इसलिए निगम ने बाधक निर्माण हटाने की तैयारी शुरू कर दी और एक-दो दिन में तोडफ़ोड़ होगी।