इंदौर

Indore News : हरियाली महोत्सव…आम और खास ने लगाए पौधे

पर्यावरण मित्र अभियान के तहत नगर निगम लगवाएगा एक लाख पौधे, आज शहर में पौधारोपण के लिए अलग-अलग स्थानों पर पहुंचाए 80 हजार पौधे, सावन के दूसरे सोमवार पर शिेवालयों में लगी भक्तों की भीड़

2 min read
Jul 17, 2023
Indore News : हरियाली महोत्सव...आम और खास ने लगाए पौधे

इंदौर. आज सावन का दूसरा सोमवार, सोमवती अमावस्या और हरियाली महोत्सव का विशेष योग बना है। इसके चलते आज सुबह आम और खास ने मिलकर पर्यावरण मित्र अभियान के तहत शहर में पौधारोपण किया। अभियान के तहत एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य नगर निगम रखा है। इसमें आज 40 हजार के आसपास पौधे लगाए जाएंगे, लेकिन पौधारोपण के लिए निगम ने आज शहर में 80 हजार पौधे अगल-अलग स्थानों पर पहुंचाए है। इधर, आज सावन का दूसरा सोमवार होने के चलते सुबह से शिवालयों में दर्शन और जल चढ़ाने को लेकर भक्तों की भीड़ लग गई।

शहर की घटती हरियाली को बढ़ाने के लिए महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने पर्यावरण मित्र अभियान शुरू किया है। इसके तहत उन्होंने आज हरियाली अमावस्या से हर घर हरियाली का नारा देकर पौधा लगाने की शुरुआत सुबह 8 बजे राजेंद्र नगर ब्रिज के पास गोपुर चौकी के पीछे ग्रीन बेल्ट से की। इस दौरान उनके साथ क्षेत्रीय रहवासी और एमआइसी मेंबर अभिषेक शर्मा आदि मौजूद थे। इसके बाद महापौर भार्गव ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर आम लोगों के साथ पौधारोपण किया गया। सभापति मुन्नालाल यादव, एमआइसी मेंबर राजेंद्र राठौर, निरंजन सिंह चौहान, अश्विनी शुक्ल, राजेश उदावत, राकेश जैन, जीतू यादव, नंदकिशोर पहाडिय़ा, प्रिया डांगी और मनीष मामा सहित पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्र में आम जनता के साथ पौधारोपण किया।

अभियान के तहत ट्रेचिंग ग्राउंड, सिटी फॉरेस्ट, बिजासन टेकरी, रिंग रोड ग्रीन बेल्ट, भागीरथपुरा नदी किनारे, सरकारी स्कूल-कॉलेज, शहर के 700 सरकारी बगीचे, खाली पड़ी जमीन पर पौधे लगाने के लिए तकरीबन 40 हजार गड्ढे खोदे गए हैं। इन जगहों पर किए गड्ढों में आम जनता, एमआइसी मेंबर, पार्षद, अन्य जनप्रतनिधि, शैक्षणिक, सामाजिक, धार्मिक, व्यापारी संगठन, रहवासी संघ, बैंक, निजी संस्थान, इंदौर विकास प्राधिकरण, कलेक्टोरेट, सरकारी दफ्तर के अफसर व कर्मचारियों ने पौधे लगाए। इस दौरान सभी को शपथ दिलाई गई कि पौधा लगाने के बाद उसकी देखरेख और सुरक्षा भी करेंगे। अभियान के तहत निगम ने एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इसे सात दिन में पूरा किया जाएगा। हालांकि जनप्रतिनिधियों के साथ निगम के अफसरों ने भी पौधारोपण किया।

शिव का हुआ अभिषेक

आज सावन का दूसरा सोमवार है। शहर में कॉलोनी-मोहल्लों के छोटे-बड़े मंदिरों में सुबह से दर्शन करने के साथ जल चढ़ाने के लिए भक्तोंं की कतारें लग गईं मंत्रोच्चार के साथ भोलेनाथ का जल और दूध से अभिषेक किया गया। शाम को आकर्षक शृंगार किया जाएगा। इसके साथ ही महाआरती और महाप्रसादी का वितरण होगा। सावन का सोमवार होने के चलते मंदिरों में सुबह विशेष पूजन भी किया गया। शिवालयों में बम-बम भोले और ओम नम: शिवाय की गूंज रही।

Published on:
17 Jul 2023 11:09 am
Also Read
View All