
इंदौर. जैसे जैसे देश की अर्थव्यवस्था बढ़ रही है निवेश के भी नए और सुरक्षित विकल्प बढ़ते जा रहे हैं। शेयर बाजार, एफडी और सोने में निवेश के साथ ही कई और भी विकल्प बाजार में आ गए हैं जो आपको कुछ समय तक थोड़ा थोड़ा पैसा लगाने के बाद भी करोड़पति बना सकते हैं। इंदौर के प्रमुख निवेश सलाहकार दीपक वर्मा बताते हैं कि सिप आज निवेश का एक नया और सबसे बेहतर विकल्प बनकर उभरा है।
दीपक का कहना है आप सही तरीके से निवेश करके पांच साल में 20 करोड़ का फंड भी बना सकते हैं। बस इसके लिए जरूरी यह है कि आप हर माह एक निश्चित रकम निवेश करना शुरू करें। आपको अनुशासन के साथ इस निवेश का 20 साल तक जारी रखना होगा। 5 साल के बाद आपका 20 करोड़ रुपए का फंड तैयार हो जाएगा। अगर किसी ने देर से फाइनेंशियल प्लानिंग शुरू की है। जैसे 40 साल की उम्र में तो वह व्यक्ति भी 60 साल की उम्र तक 5 करोड़ का फंड बना सकता है।
कितना करना होगा निवेश
निवेश सलाहकार दीपक के मुताबिक आपको 5 साल में 20 करोड़ का फंड बनाने के लिए सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान यानी एसआईपी अकाउंट खुलवाना होगा। आपको एसआईपी में प्रति माह 50,000 रुपए निवेश शुरू करना होगा। इसके साथ ही आपको अपना निवेश हर साल 10 फीसदी बढ़ाना होगा।
अगर आपके निवेश पर सालाना 15 फीसदी रिटर्न मिलता है तो 20 साल में आपका कुल फंड लगभग 20 करोड़ का हो जाएगा। आदिल शेट्टी के अनुसार इक्ििवटी म्यूचुअल फंडों ने लंबी अवधि में 12 फीसदी से भी ज्यादा रिटर्न दिया है। ऐसे में आप इक्विटी म्युचुअल फंड एसआईपी में निवेश कर लंबी अवधि में 15 फीसदी या इससे भी अधिक रिटर्न पा सकते हैं।
5 साल में बन जाएगा 20 करोड़ का फंड
पांच साल में करोड़पति बनने की बात आपको जुमला लग सकती है पर यह सही है। दरअसल यदि आप सही कंपनी में सही समय पर निवेश करते हैं और कंपनी पांच साल तक अपनी ग्रोथ कायम रखती है तो आप पांच साल में थोड़ा थोड़ा निवेश करके भी करोड़पति बन सकते हैं। यह ठीक उसी तरह है जैसे रिलायंस की शुरुआत में जिन्होंने उसमें निवेश किया वह आज करोड़पति या अरबपति हैं। ठीक ऐसे ही टाटा, बिड़ला और सन फार्मा जैसी कंपनियों के शुरुआती दौर में जिन लोगों ने 10-20 हजार या कुछ पैसे लगाए वे कुछ सालों के बाद करोड़पति हैं।
निवेश के अन्य सुरक्षित विकल्प जहां निश्चित ही बढ़ता है आपका पैसा
बाजार में भारी उतार-चढ़ाव को देखते हुए निवेशकों को संभलकर पैसा लगाना चाहिए। हम आपको बताएंगे 5 ऐसे निवेश विकल्प, जिनमें पैसा लगाना सुरक्षित है।
ईटीएफ
रिटर्न और जोखिम को देखते हुए ईटीएफ निवेशकों का पसंदीदा निवेश विकल्प बन गया है। खासतौर पर गोल्ड ईटीएफ निवेशक पैसा लगा रहे हैं। ईटीएफ लंबी अवधि के लिए अच्छा निवेश विकल्प है।
सोना
हमेशा से ही लोग सोने में निवेश करते आएं हैं। पिछले 10 सालों में सोने ने 40 फीसदी तक का रिटर्न दिया है। लंबी अवधि के लिए सोने में निवेश किया जा सकता है।
फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी)
फिक्स्ड डिपॉजिट 6 से 12 महीने के निवेश के लिए बेहतर विकल्प है। फिक्स्ड डिपॉजिट की अवधि 30 दिनों से शुरू होती है। 6 महीने से कम अवधि के एफडी पर मनी मार्केट फंड से कम रिटर्न मिलता है। एफडी में निवेश करने से पहले सोच लेना चाहिए कि कितने समय के लिए आपको पैसों की जरूरत नहीं होगी। क्योंकि, समय से पहले एफडी से पैसे निकालने पर आपको पेनल्टी देनी पड़ेगी।
म्यूचुअल फंड्स
म्यूचुअल फंड्स में कई निवेशकों का पैसा इकट्ठा करके शेयर, बॉन्ड खरीदे जाते हैं, जिनपर मिला रिटर्न निवेशकों में बांटा जाता है। म्यूचुअल फंड में पेशेवर सलाहकार की सेवाओं के साथ कम निवेश में ज्यादा विकल्पों का फायदा मिलता है।
शेयर
शेयर में निवेश फायदेमंद तब ही होता है जब पैसा लंबी अवधि के लिए लगाया जाए। अगर आप के पास कम से कम 5 साल का वक्त है तो आप शेयर में निवेश कर सकते हैं। इक्विटी में निवेश करने के दो तरीके हैं-
- शेयर बाजार से शेयर खरीदे जाएं।
- पब्लिक इश्यू आने पर शेयरों के लिए आवेदन किया जाए।