इंदौर

सोनम रघुवंशी और राज कुशवाहा ने कर ली शादी? क्या है दो मंगलसूत्र का ‘राज’

Sonam Raghuvanshi: राजा के परिवार ने गहनों में मिले मंगलसूत्र को पहचानने से इनकार कर दिया। मालूम हो, इसके पहले पुलिस को एक और मंगलसूत्र मिलने की बात सामने आई थी। अब जो मंगलसूत्र मिला है, उसे सोनम और उसके कथित प्रेमी राज का बताया जा रहा है। परिवार को संदेह है कि कहीं हत्याकांड के बाद दोनों ने शादी तो नहीं कर ली।
2 min read
• •
Updated: 2 Jul 2025, 10:35 AM IST
Sonam Raghuvanshi (फोटो सोर्स : पत्रिका)
Sonam Raghuvanshi (फोटो सोर्स : पत्रिका)

Sonam Raghuvanshi News: देशभर में चर्चित राजा हत्याकांड में नई कहानी सामने आई है। साक्ष्य नष्ट करने और छिपाने के मामले में गिरफ्तार प्रॉपर्टी एजेंट के ससुराल से जो गहने बरामद हुए, उस पर राजा के परिवार ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने गहनों में मिले मंगलसूत्र को पहचानने से इनकार कर दिया। मालूम हो, इसके पहले पुलिस को एक और मंगलसूत्र मिलने की बात सामने आई थी। अब जो मंगलसूत्र मिला है, उसे सोनम और उसके कथित प्रेमी राज का बताया जा रहा है। परिवार को संदेह है कि कहीं हत्याकांड के बाद दोनों ने शादी तो नहीं कर ली।

मंगलसूत्र मिलने से इस केस में एक और मोड़ आ गया

राजा रघुवंशी हत्याकांड(Raja Raghuvanshi murder case) में शिलोम जेम्स निवासी महालक्ष्मी नगर की निशानदेही पर शिलांग एसआइटी ने उसके रतल३ाम स्थित ससुराल से गहने, लैपटॉप, पैन ड्राइव व अन्य सामग्री जब्त की थी। गहनों की पहचान को राजा के बड़े भाई विपिन को इंदौर क्राइम ब्रांच थाने पर बुलाया था। विपिन ने शादी में सोनम को दिए 16 लाख के जेवरात के संबंध में जानकारी और फोटो दिए। जब्त गहनों में एक मंगलसूत्र भी था, जिसे पहचानने से विपिन ने इनकार कर दिया। हालांकि इसके बाद दो मंगलसूत्र का खुलासा हो गया। सूत्रों की मानें तो पहला मंगलसूत्र एसआइटी को शिलांग स्थित होम स्टे से मिला था। रतलाम से जब्त गहनों में दो मंगलसूत्र मिलने की बात सामने आई है। रघुवंशी परिवार के दिए गहनों के अलावा एक और मंगलसूत्र मिलने से इस केस में एक और मोड़ आ गया है।

क्या राज और सोनम ने कर ली शादी?

विपिन के मुताबिक जब्त मंगलसूत्र(Sonam Mangalsutras) हमने सोनम को नहीं दिया था। वह किसी और का है। ये सोनम के पास कैसे आया, इसकी जानकारी नहीं है। आशंका है कि राजा की हत्या के बाद सोनम और राज ने शादी तो नहीं कर ली। हम कैसे बता सकते हैं, ये मंगलसूत्र किसका है। इसकी जांच के लिए हमने एसआइटी से मांग की है।

पुलिसकर्मी व वकील

मृतक राजा के भाई विपिन ने बताया कि सोनम जिस किराये के फ्लैट में वारदात के बाद रुकी थी, वहां से सामान गायब करने वाले आरोपी शिलोम ने पुलिसकर्मी और वकील से राय ली थी। ये दोनों कौन हैं, इनका पता नहीं। जानकारी मिली है कि एसआइटी की पूछताछ में ये बात सामने आई थी।

Updated on:
2 Jul 2025, 10:35 AM IST
Published on: