इंदौर

बेवफा सोनम के पिता का चौंकाने वाला दावा, जानें बेटी को लेकर क्या बोले…

Sonam Raghuvanshi Arrest: राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में सोनम के पिता देवी सिंह का कहना है कि सोनम निर्दोष है और उन्होंने मेेघालय सीएम और वहां की पुलिस पर झूठ बोलने के आरोप भी लगाए हैं...
2 min read
• •
Updated: 9 Jun 2025, 12:41 PM IST
Sonam father told Sonam Innocent
Sonam father Said Sonam Innocent (फोटो सोर्स: ANI)

Sonam Raghuvanshi Arrest: मघ्यप्रदेश के इंदौर से हनीमून के लिए शिलॉन्ग गए कपल के मर्डर मिस्ट्री का सच इतना घिनौना होगा किसी ने सोचा नहीं था। यूपी के गाजीपुर में सरेंडर करने पहुंची सोनम ने पूछताछ में कबूल कर लिया है कि उसने ही पति राजा रघुवंशी की हत्या करवाई है। जबकि मेघालय सीएम कोनराड संगमा ने X पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी कि सोनम ने ही अपने पति की हत्या की है। इस वारदात में उसके साथ शामिल वारदात में शामिल तीन हमलावरों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। हमलावर मध्यप्रदेश के ही रहने वाले हैं। खबर ये भी है कि एक और हमलावर की तलाश जारी है।सोनम के पिता का कहना है कि सोनम ऐसा नहीं कर सकती। उन्होंने मेघालय पुलिस पर ही आरोप लगाए हैं कि वहां की पुलिस झूठ बोल रही है।

यहां पढ़ें सोनम के पिता का पूरा बयान

सोनम रघुवंशी के पिता देवी सिंह का कहना है कि मेघालय के सीएम इस मामले में झूठ बोल रहे हैं। उन पर भी सीबीआई जांच होनी चाहिए। मुझे पूरा यकीन है कि सीएम भी झूठ बोल रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जल्द से जल्द सीबीआई को वहां भेजना चाहिए…। उन्होंने कहा कि सोनम ने अपने भाई गोविंद को फोन किया, जिसने मुझे बताया कि सोनम गाजीपुर के एक ढाबे पर मिली है। मेरी सरकार से अपील है कि सीबीआई जांच कराई जाए। मेघालय पुलिस झूठ बोल रही है। उन्होंने कोई जांच नहीं की। मुझे 100% यकीन है कि राजा रघुवंशी की हत्या में मेघालय पुलिस का हाथ है।

हम पहले से एक दूसरे को नहीं जानते थे

मैंने राजा रघुवंशी के परिवार से बात नहीं की है। सोनम और राजा शादी से पहले एक-दूसरे को नहीं जानते थे। यह एक अरेंज मैरिज थी। मैं अपनी बेटी से बात नहीं कर पाया हूं। सिर्फ मेरे बेटे गोविंद ने रात करीब 2 बजे सोनम से बात की। सोनम खुद ही गाजीपुर के ढाबे पर पहुंची थी। मेघालय पुलिस इस मामले में सोनम को फंसाने की कोशिश कर रही है। अगर सीबीआई जांच होती है, तो मैं अपनी बेटी से बात नहीं कर पाऊंगा। मेघालय के पुलिस स्टेशन के अधिकारी सलाखों के पीछे होंगे।'

Updated on:
9 Jun 2025, 12:41 PM IST
Published on: