इंदौर

जमीन पर सो रही सोनम रघुवंशी, इतना डर कि जरा सी आहट पर ही हो जाती खड़ी

Sonam Raghuwanshi- इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के सभी आरोपी मेघालय पुलिस की रिमांड में हैं।
2 min read
• •
Updated: 15 Jun 2025, 3:11 PM IST
Sonam Raghuvanshi sleeping on the floor in Shillong Police lockup
Sonam Raghuvanshi sleeping on the floor - image social media

Sonam Raghuwanshi- इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के सभी आरोपी मेघालय पुलिस की रिमांड में हैं। पति के मर्डर केस में फंसी पत्नी सोनम रघुवंशी भी शिलॉन्ग पुलिस के लॉकअप में रह रही है। उसपर 24 घंटे कड़ी निगरानी रखी जा रही है। उसकी हर गतिविधि पर नजर रखने सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। सोनम रघुवंशी से किसी के भी मिलने पर पाबंदी लगाई गई है। उससे सिर्फ ड्यूटी पर तैनात महिला कॉन्स्टेबलों को ही बातचीत की इजाजत है। शानदार बेड और महंगे ब्रांडेड गद्दों पर सोनेवाली सोनम रघुवंशी को जब जमीन पर दरी बिछाकर सोना पड़ रहा है। उसके मन में इतना डर समा गया ​है कि लॉकअप में जरा सी आहट होते ही वह घबराकर खड़ी हो जाती है।

कारोबारी राजा रघुवंशी की सोनम से 11 मई को शादी हुई थी। 20 मई को नवदंपत्ति हनीमून के लिए निकले पर 23 मई को गायब हो गए। 2 जून को राजा की लाश मिली और इसके 7 दिन बाद 9 जून को उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी यूपी के गाजीपुर में मिली। बाद में मेघालय पुलिस ने उसपर पति की हत्या का आरोप लगाया तथा सभी आरोपियों को शिलांग ले जाया गया। तभी से सभी 5 आरोपी लॉकअप में बंद हैं।

मुख्य आरोपी सोनम सहित सभी आरोपियों को मेघालय पुलिस की आठ दिन की रिमांड पर शिलांग में रखा गया है। इन सभी को गिरफ्तार हुए एक हफ्ता बीत चुका है। पुलिस सोनम सहित पांचों आरोपियों से पूछताछ तो सख्ती से कर रही है पर उनकी सहूलियतों का भी यथासंभव ध्यान रख रही है। आरोपियों को उनका पसंदीदा नॉर्थ इंडियन भोजन विशेष तौर पर मुहैया कराया जा रहा है।

मन में डर समा गया है

इंदौर में तीन मंजिला घर में रहनेवाली सोनम रघुवंशी शिलॉन्ग पुलिस के तंग लॉकअप में किसी तरह दिन गुजार रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार अब उसके मन में डर समा गया है। हाल ये है कि जरा सी आहट होते ही वह घबराकर खड़ी हो जाती है।

सोनम रघुवंशी जमीन पर दरी बिछाकर सो रही

लॉकअप में सोनम रघुवंशी जमीन पर दरी बिछाकर सो रही है। जरूरत होने पर वह चादर ओढ़ लेती है। गायब होने के बाद मीडिया में सोनम रघुवंशी के विवाह के फोटो सामने आए थे जिसमें वह दुल्हन की पोशाक में सजी संवरी सुंदर युवती ​नजर आ रही थी। गाजीपुर में वह बदहवास हालत में काले टीशर्ट पेंट में मिली। शिलांग पुलिस ने उसे बाजार से सफेद टी शर्ट और ब्राउन लोअर खरीदकर दिया है। अब अक्सर वह यही ड्रेस पहने रहती है।

Updated on:
15 Jun 2025, 3:11 PM IST
Published on: