इंदौर

बाइक चोरी कर भाग रहा था बदमाश, इंदौर में ‘लाइव लोकेशन’ देखकर पीछे दौड़ा मालिक

Bike Theft: अलर्ट मिलते ही वाहन मालिक ने मोबाइल ऐप पर लाइव लोकेशन शुरू की और तुरंत बाइक का पीछा करना शुरू कर दिया...

2 min read
May 28, 2026
Bike Theft: (Photo Source: AI Image)

Bike Theft: एमपी के इंदौर शहर में वाहन चोरी की बढ़ती वारदातों के बीच अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र से तकनीक और सतर्कता का एक दिलचस्प मामला सामने आया है। एक चोर अस्पताल के बाहर खड़ी बाइक चुराकर भाग तो निकला, लेकिन बाइक में लगे जीपीएस ट्रैकर ने उसकी पूरी चाल नाकाम कर दी। जैसे ही बाइक आगे बढ़ी, वाहन मालिक के मोबाइल पर अलर्ट पहुंच गया। इसके बाद मालिक लाइव लोकेशन को घिरता देख बदमाश कुछ किलोमीटर बाद बाइक सड़क पर छोड़कर फरार फरार हो गया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह के मुताबिक, घटना अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल के बाहर की है। फरियादी अपनी बाइक लॉक कर अस्पताल के बाहर खड़ी कर गया था। सुरक्षा के लिहाज से उसने पहले से ही बाइक में जीपीएस ट्रैकर सिस्टम लगवा रखा था, जो सीधे उसके मोबाइल ऐप से जुड़ा हुआ था।

इसी दौरान एक बदमाश ने सुनेपन का फायदा उठाकर बाइक का लॉक तोड़ा और उसे लेकर फरार हो गया। हालांकि चोर यह नहीं जानता था कि बाइक की हर गतिविधि मोबाइल ऐप पर ट्रैक हो रही है। बाइक के मूव होते ही मालिक के मोबाइल पर तुरंत अलर्ट पहुंच गया।

मोबाइल स्क्रीन पर दिखती रही चोर की लोकेशन

अलर्ट मिलते ही वाहन मालिक ने मोबाइल ऐप पर लाइव लोकेशन शुरू की और तुरंत बाइक का पीछा करना शुरू कर दिया। शहर की सड़कों पर चोर आगे-आगे भागता रहा, जबकि मालिक मोबाइल स्क्रीन पर उसकी लोकेशन देखते हुए पीछे-पीछे पहुंचता रहा। कुछ किलोमीटर तक पीछा करने के बाद आरोपी को शक हो गया कि कोई लगातार लोकेशन ट्रैक कर रहा है। खुद को घिरता देख वह घबरा गया और ई लगातार उसकी बाइक को बीच रास्ते छोड़कर तंग गलियों से फरार हो गया।

वीडियो और सीसीटीवी फुटेज से तलाश जारी

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अन्नपूर्णा पुलिस ने फरियादी से संपर्क किया है। पुलिस के मुताबिक, शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। पुलिस अब वायरल वीडियो और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की पहचान की जाएगी।

26 चोरी की गाड़ियां बरामद

बाणगंगा पुलिस ने दोपहिया वाहन चुराने वाली एक गैंग का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों से चोरी की 17 बाइक बरामद की हैं। बरामद वाहनों में बुलेट भी शामिल है। आरोपित चोरी के वाहनों को खंडहर में छुपा कर रखते थे। उनके इंजन और चेसिस नंबर के साथ छेड़छाड़ कर देते थे। ऑर्डर निकालने पर ही गाड़ी बाहर निकालते थे। क्राइम ब्रांच ने भी दोपहिया वाहन चुराने वाली गैंग के तीन सदस्यों को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपितों से चोरी की नौ बाइक बरामद की हैं। आरोपित रोजाना नई-नई गाड़ियों पर गर्लफ्रेंड को घुमाने ले जाते थे। इसी से पुलिस को सुराग मिला और टीम ने दबोच लिया।

ये भी पढ़ें

भोपाल में ‘मेट्रो’ के लिए टूटेंगी ’40 साल’ पुरानी दुकानें, प्रशासन का नोटिस जारी
Published on:
28 May 2026 05:49 pm
Also Read
View All