इंदौर

सोना खरीदने का यही है स्वर्णिम मौका, जानिए आज का भाव

- 8 दिन से लगातार गिर रहे हैं सोने के दाम- चांदी में भी 6 दिन से गिरावट जारी- सोना खरीदने का माना जा रही है सही समय- सोने के रिकॉर्ड भाव से 10 हजार से ज्यादा की गिरावट
2 min read
Mar 03, 2021
today buy gold

इंदौर. बीते सात दिनों से लगातार सोने के दाम (Gold price) गिर रहे है। लगातार सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के भाव में बड़ा बदलाव देखने को मिला। बीते 8 दिन में मार्केट में सोने के भावों में गिरावट (Gold price today) जारी है। वही बीते 6 दिन से चांदी के भाव (silver price) भी लगातार गिरते जा रहे हैं। अगर पिछले दो महीनों की बात करें तो सोना लगभग 3,000 रुपये से ज्यादा सस्ता हो चुका है। और अगर सोने के रिकॉर्ड भाव की बात करें तो अगस्त, 2020 के रिकॉर्ड हाई से सोना 10,000 से ज्यादा सस्ता हो चुका है।

अगर आप भी सोना खरीदने (Gold Buyers) की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए यह मौका अच्छा साबित हो सकता है। काफी लंबे समय तक रिकॉर्ड ऊंचाई पर रहने के बाद अब सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। बता दें कि सोने के भाव में आई गिरावट के बाद 24 कैरेट गोल्ड 46775 प्रति 10 ग्राम हो गया है।

वहीं बात मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर की करें तो यहां का सराफा बाजार में एक बार फिर से चहल-पहल दिखने लगी है, इसका कारण सोने के रेट में आई गिरावट है। आज यानी 3 मार्च की सुबह तक सोने के भाव की बात करें तो यहां पर 24 कैरेट गोल्ड 46775 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मंगलवार को इंदौर सराफा बाजार में सोने में करीब 550 रुपये की मंदी आई। सोना 46775 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। जवकि सोमवार को सोना 47625 पर बंद हुआ था। चांदी की चमक भी लगातार गिरती जा रही है। चांदी में 3 25 रुपये की गिरावट आई चांदी खुली 68125 रुपये किलो पर थी पर गिरकर 67650 रुपये तक गईं। जवकि सोमवार को चांदी 68375 रुपये किलो पर बंद हुई थी।

इंदौर के भाव

























सोना स्टैंडर्ड

47200
सोना रवा
47100
चांदी बाट 68300
चांदी ट॑च 68200
चांदी सिक्का
800
Published on:
03 Mar 2021 08:52 am