इंदौर

दीपावली पर इंदौर आने वाले यात्रियों को राहत, 8 स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े

Indian Railways : त्योहारी सीजन में रेलवे ने यात्रियों को राहत देने के लिए इंदौर, डॉ. आंबेडकर नगर और लक्ष्मीबाई नगर से चलने वाली 8 स्पेशल ट्रेनों के फेरों का विस्तार नवंबर के अंतिम सप्ताह तक किया है।
2 min read
Indian Railways
रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर (फोटो सोर्स: ANI)

Indore News : दीपावली पर घर आने की तैयारी कर रहे यात्रियों को ट्रेनों में लंबी वेटिंग और नो रूम के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर लंबी दूरी की ट्रेनों में मध्य प्रदेश के इंदौर आने के लिए कन्फर्म सीट मिलना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में रेलवे ने यात्रियों को कुछ राहत देने के लिए इंदौर, डॉ. आंबेडकर नगर और लक्ष्मीबाई नगर से चलने वाली 8 स्पेशल ट्रेनों के फेरों का विस्तार नवंबर के अंतिम सप्ताह तक कर दिया है। इससे त्योहार के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात का दबाव कम करने में मदद मिलेगी।

त्योहार के समय बड़ी संख्या में लोग दूसरे शहरों से इंदौर लौटते हैं। वहीं, इंदौर से अपने गृह नगर जाने वाले यात्रियों की संख्या भी बढ़ जाती है। मांग बढऩे के कारण लंबी दूरी की ट्रेनों में सीटों की उपलब्धता कम हो रही है। कई ट्रेनों में लंबी वेटिंग के चलते यात्रियों को यात्रा की योजना बदलने या दूसरे विकल्प तलाशने पड़ रहे हैं। ऐसे में स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे यात्रियों के लिए राहत का विकल्प बन सकते हैं।

इन ट्रेनों के फेरों में हुआ विस्तार

दिल्ली, मुंबई से लेकर पटना - रीवा तक सुविधा रेलवे के मुताबिक, जिन स्पेशल ट्रेनों के फेरों का विस्तार किया गया है, उनमें इंदौर - हजरत निजामुद्दीन, इंदौर - मुंबई सेंट्रल, इंदौर - सूबेदारगंज और इंदौर - खड़की के साथ डॉ. आंबेडकर नगरपटना, डॉ. आंबेडकर नगर - रीवा तथा डॉ. आंबेडकर नगर-श्रीगंगानगर समेत अन्य ट्रेनें शामिल हैं।

वेटिंग का दबाव घटने की उम्मीद

स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ने से यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा विकल्प मिलेंगे। इससे नियमित ट्रेनों में सीटों की मांग का कुछ दबाव कम हो सकता है। हालांकि, यात्रियों को वास्तविक राहत कितनी मिलेगी, यह बढ़ाए गए फेरों की तारीखों, उपलब्ध सीटों और यात्रियों की मांग पर निर्भर करेगा। यात्रा से पहले यात्रियों को संबंधित ट्रेन की तारीख और सीटों की उपलब्धता रेलवे की आरक्षण प्रणाली पर जांचने की सलाह दी जाती है।

Updated on:
14 Oct 2026 01:48 pm
Published on:
14 Oct 2026 01:48 pm