29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Indore / इंदौर के औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, क्रिएटिव इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स डेवलप करने की तैयारी

इंदौर के औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, क्रिएटिव इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स डेवलप करने की तैयारी

Plast Pack Exhibition : इंदौर पहुंचे एमएसएमई मंत्री और प्रभारी मंत्री चेतन्य कश्यप ने प्लास्ट पैक प्रदर्शनी में छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने की बात कही। सरकार क्रिएटिव इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स विकसित करने के लिए निजी डेवलपर्स को 8 हजार रुपए प्रति वर्गमीटर तक सब्सिडी देगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 29 Nov 2026, 7:31 PM IST

Plast Pack Exhibition

प्लास्ट पैक प्रदर्शनी को संबोधित करते मंत्री चेतन्य काश्यप (फोटो सोर्स: Patrika)

Indore News :मध्य प्रदेश के एमएसएमई मंत्री चेतन्य कश्यप रविवार को प्लास्ट पैक प्रदर्शनी के साथ-साथ कई अन्य कार्यक्रमों में शामिल होने सूबे के आर्थिक नगर इंदौर पहुंचे हैं। यहां कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, प्लास्ट पैक जैसी प्रदर्शनियां इंदौर और मध्य प्रदेश के औद्योगिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं। इनके माध्यम से सूक्ष्म और लघु उद्योगों को अपनी तकनीक और उत्पाद प्रदर्शित करने तथा नए व्यावसायिक अवसर तलाशने का मंच मिलता है।

मंत्री कश्यप ने कहा कि, सरकार छोटे और मध्यम उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार काम कर रही है। इसी दिशा में क्रिएटिव इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स विकसित करने की पहल भी की जा रही है, ताकि छोटे उद्यमियों को बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाएं मिल सकें।

'प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों को गति देंगी ऐसी प्रदर्शनियां'

उन्होंने बताया कि, निजी डेवलपर्स को ऐसे कॉम्प्लेक्स विकसित करने के लिए 8 हजार रुपए प्रति वर्ग मीटर तक की सब्सिडी देने का प्रावधान भी किया गया है। उन्होंने ये भी कहा कि, इस तरह की प्रदर्शनियां प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों को गति देने, नवाचार को प्रोत्साहित करने और युवाओं को उद्यमिता के अवसरों से जोड़ने में मदद करेंगी।

रात में भोपाल रवाना होंगे मंत्री कश्यप

मंत्री चेतन्य कुमार कश्यप इंदौर में आयोजित प्लास्ट पैक प्रदर्शनी में शिरकत के बाद वो अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। इसके बाद वो रात को ही राजधानी भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगे।

रतलाम से बाय रोड पहुंचे मंत्री कश्यप

वे सड़क मार्ग से रतलाम से इंदौर शाम 4.30 बजे पहुंचे। कश्यप लाभ गंगा गार्डन में चल रहे प्लास्ट पैक कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद भाजपा कार्यालय पहुंचे हैं, जहां उनका संवाद है। इसके बाद वो इंदौर में ही भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद एक अन्य निजी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वो भोपाल के लिए रवाना होंगे।

इंदौर से पुराना नाता

उल्लेखनीय है कि, मंत्री चेतन्य कश्यप का इंदौर से पुराना नाता रहा है। वे पिछले कई वर्षों तक इंदौर में रहे हैं। हालांकि, तीन दिन पहले ही उन्हें इंदौर का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। इंदौर का प्रभार मिलने के बाद पहली बार वे यहां आए हैं। यही कारण था कि, इंदौर भाजपा कार्यालय पर उनका जोरदार स्वागत किया गया है।