जानकारी के अनुसार, ये घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है। जावद स्थित एक ज्वेलरी दुकान पर एक महिला ग्राहक बनकर सोने के आभूषण खरीदने के बहाने पहुंची। दुकानदार ने उसे काउंटर पर एक लाल ट्रे में सोने के कई छोटे आभूषण दिखाने के लिए रखे। सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि महिला आभूषण देखने का नाटक करते हुए पहले इधर-उधर नजर घुमाती है और फिर बड़ी सफाई से बाएं हाथ से एक सोने का आभूषण उठाकर अपने कपड़ों में छिपा लेती है। इसके बाद वह सामान्य तरीके से दोबारा ट्रे में रखे अन्य आभूषण देखने लगती है।